Dhanbad: कहते हैं प्यार और जंग में सब जायज है.
एक प्रेमी ने अपने प्रेम को पाने के लिए सारी हदें पार कर दी.
पहले प्रेमिका की शादी तुड़वा दी और फिर ना समय देखा ना
दिन खरमास में ही शादी रचा ली. यह अजीबोगरीब प्रेम का मामला धनबाद का है.

पौष माह में खरमास के कारण नहीं होती है शादी
धनबाद के गोविंदपुर में प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है.
आम तौर पर पौष माह में खरमास के कारण हिन्दू समाज मे शादी विवाह नहीं होता है लेकिन परिस्थिति कुछ ऐसी बनी की कोला कुसमा स्थित शिव मंदिर में पौष माह में पंचायत प्रतिनिधियों की देखरेख में प्रेम विवाह सम्पन्न हुआ.
कालादिह गांव के युवक सोनू गोप का जियलगढ़ा की युवती से पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जैसे ही युवक को पता चला कि उसकी प्रेमिका की शादी तय हो गई है. उसने अपनी प्रेमिका के ससुराल वालों को यह कहकर विवाह तुड़वा दिया कि वह उस लड़की से प्यार करता है. तब प्रेमिका के घर वालों ने युवक पर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाकर गोविंदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराया.
जनप्रतिनिधियों ने कराई प्रेमी युगल की शादी
पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की तो दोनो पक्षों के बीच समझौता का दौड़ शुरू हो गया और यह लगभग एक माह तक चला. अंततः पंचायत ने दोनों की शादी सरायढेला के एक शिव मंदिर में आज करवा दी. विवाह के मौके पर पंचायत के जनप्रतिनिधियों के अलावा वधु पक्ष के तमाम लोग मौजूद रहें जबकि वर पक्ष ने विवाह से दूरी बनाए रखा.
- Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता से रांची जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त
- Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार चौधरी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे मिलेगा उर्वरक, 2 अक्टूबर से पूरे बिहार में लागू होगी नई व्यवस्था

















