Ranchi University Convocation 2026: 9 सितंबर को दीक्षांत समारोह, जानें गेट पास लेने की पूरी प्रक्रिया

Ranchi University Convocation 2026: रांची विश्वविद्यालय में आगामी 9 सितंबर को 39वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं और इसमें शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए अंगवस्त्र एवं गेट पास वितरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को 5 सितंबर से 7 सितंबर तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच निर्धारित काउंटरों से अंगवस्त्र और गेट पास प्राप्त करना होगा।

आवेदन पत्र और प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य

विश्वविद्यालय की ओर से अंगवस्त्र और गेट पास वितरण के लिए कॉमर्स विभाग में काउंटर संख्या 1 से 5 तथा केंद्रीय पुस्तकालय में काउंटर संख्या 6 से 10 बनाए गए हैं। विद्यार्थियों को गेट पास और अंगवस्त्र प्राप्त करने के दौरान अपना आवेदन पत्र और प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। वहीं डी.एससी., डी.लिट. और पीएच.डी. के विद्यार्थियों को अपनी कॉपी भी प्रस्तुत करनी होगी।

अलग-अलग विद्यार्थियों के लिए बनाए गए 10 काउंटर

गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले 56 विद्यार्थियों के लिए काउंटर संख्या 1 निर्धारित किया गया है। डी.एससी., डी.लिट. और पीएच.डी. के 339 विद्यार्थियों को काउंटर संख्या 2 से सामग्री मिलेगी।

MD, MS, M.Phil., Dental BDS, RIMS और CIP के 297 विद्यार्थियों के लिए काउंटर संख्या 3 निर्धारित किया गया है। वहीं M.Sc., Biotechnology, Clinical Nutrition, Yogic Science, MCA और Nursing के 435 विद्यार्थियों को काउंटर संख्या 4 से गेट पास मिलेगा।

M.Com. और MBA के 426 विद्यार्थियों के लिए काउंटर संख्या 5 बनाया गया है। केंद्रीय पुस्तकालय में काउंटर संख्या 6 से M.A. Anthropology, Bengali, Economics और English के 334 विद्यार्थियों को गेट पास मिलेगा।

M.A. Geography के 324 विद्यार्थियों के लिए काउंटर संख्या 7 और M.A. Hindi के 346 विद्यार्थियों के लिए काउंटर संख्या 8 निर्धारित किया गया है।

M.A. History और अन्य विषयों के 362 विद्यार्थी काउंटर संख्या 9 से गेट पास प्राप्त करेंगे। वहीं M.A. Political Science, Psychology, Sociology और अन्य विषयों के 378 विद्यार्थियों के लिए काउंटर संख्या 10 बनाया गया है।

दीक्षांत समारोह के लिए तय किया गया ड्रेस कोड

रांची विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया है। छात्र सफेद कुर्ता-पायजामा या सफेद धोती पहनकर समारोह में शामिल होंगे। वहीं छात्राएं सफेद सलवार-सूट के साथ लाल दुपट्टा पहन सकती हैं। इसके अलावा लाल प्लेन पल्लू वाली सफेद साड़ी और लाल ब्लाउज का विकल्प भी दिया गया है।

Ranchi University Convocation 2026

सुबह 8:30 बजे तक पहुंचना होगा समारोह स्थल

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को समारोह के दिन सुबह 8:30 बजे तक अपनी निर्धारित सीट पर पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे 5 से 7 सितंबर के बीच निर्धारित समय पर अपना अंगवस्त्र और गेट पास अवश्य प्राप्त कर लें तथा 9 सितंबर को होने वाले 39वें दीक्षांत समारोह में तय समय और ड्रेस कोड का पालन करते हुए शामिल हों।

Ranchi University Convocation 2026 1

यह भी पढ़ें: Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...