मंत्री जी की खेती

चतरा: देश प्रदेश में आपको अक्सर ऐसे कई वीवीआइपीज दिखेंगे जो खेती बारी तो नहीं करते मगर खेतों में उतर कर सेल्फी के साथ फोटो खिंचाते खूब दिखाई देते हैं, मगर झारखंड में आपको ऐसे कई जननेता दिखेंगे जो वाकई में  खेती बारी करते हैं और खुद को पेशेवर किसान बताते हुए गर्व भी महसूस करते हैं।

झारखंड के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण सह कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता की पहचान जमीन से जुड़े जननेता की है,  उनके व्यक्तित्व का एक नया पहलू तब देखने को मिला जब वो अपने पैतृक गांव कारी पहुंचे, मंत्री सत्यानंद भोक्ता अपने खेतों के पास पहुंचते ही किसान बन गये और हल बैल लेकर खेत की जुताई करने में लग गये।  इतना ही नहीं जुताई का काम पूरा होने के बाद उन्होंने अपने लोगों के साथ खेत में धान रोपनी भी की।  इस मौके पर न्यूज बाइस्कोप से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो किसान के बेटे हैं और खेती करना और पूरे राज्य में कृषि को बढ़ावा देना उनका फर्ज है।

vlcsnap 2021 08 02 14h49m08s646 22Scope News

इस मौके पर उन्होंने किसानों को अपनी उपज बढ़ाने का संदेश देते हुए कहा कि झारखंड के किसान मजदूरों के सहारे नहीं बल्कि खुद मेहनत कर खेती बारी का काम करते हैं, जो कोरोना समेत तमाम बीमारियों से दूर रखता है।

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...