विश्व के कई देशों के हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
GAYA: तिब्बतियों के आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा का तीन दिवसीय प्रवचन कार्यक्रम आज से शुरु हो गया. प्रवचन सुनने को लेकर विश्व के कई देशों के हजारों की संख्या में बौद्ध श्रद्धालु बोधगया पहुंच चुके हैं. इस दौरान धर्मगुरु दलाई लामा कालचक्र मैदान पहुंचे, जहां बौद्ध धर्मगुरु एवं लमाओ ने उनका स्वागत किया.

कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रवचन कार्यक्रम सुनने को लेकर जिला प्रशासन और दलाई लामा के निजी सुरक्षाकर्मियों के द्वारा लोगों को पास निर्गत किया गया है. कड़ी जांच के बाद ही कालचक्र मैदान के अंदर लोगों को प्रवेश करने दिया जा रहा है. इसके अलावा कोरोना के खतरे को देखते हुए सभी को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है. गहन जांच के बाद ही लोग कालचक्र मैदान के अंदर प्रवेश कर रहे हैं. दलाई लामा का प्रवचन कार्यक्रम आगामी 31 दिसंबर तक चलेगा.
15 भाषाओं में अनुवाद कर विश्वभर में एफएम के जरिये प्रसारित किया जाएगा
विश्व के 15 भाषाओं में अनुवाद करके दलाई लामा के प्रवचन को एफएम बैंड के माध्यम से सुनने की व्यवस्था की गई है. मुख्य रूप से तिब्बती, जापानी, पुर्तगाली, चीनी, मंगोलियाई, इटालियन, वियतनामी, हिंदी, नेपाली सहित 15 भाषाओं में एफएम बैंड के माध्यम से लोग धर्मगुरु दलाई लामा के प्रवचन को सुन रहे हैं.
हमेशा दूसरे के हित के बारे में सोचना चाहिएः दलाई लामा
प्रवचन के दौरान धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि
हमेशा दूसरों के हित के बारे में सोचना चाहिए. अगर कोई
आपको नुकसान भी पहुंचाता है तो आप उसके हित के बारे में सोचें.
बौद्ध धर्म लोगों को अहिंसा का संदेश देते हैं. आपसी भाईचारा,
मैत्री और प्रेम बनाए रखना ही सबसे बड़ी बात है.
खुद से ज्यादा दूसरों का ख्याल रखना चाहिए.
यही सबसे बड़ी मानवता है और इससे ही मानवता का कल्याण हो सकता है.
- Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को भेजा अंतिम नोटिस, बकाया राशि नहीं देने पर जमीन वापस लेने की बात
- Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी में बहीं दो बहनें; एक की तलाश जारी
- Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से नहीं दिया था किराया; दुकानदारों ने उठाई बड़ी मांग

















