गया में RTPCR जांच में चार विदेशी मिले कोरोना पॉजिटिव

GAYA: बिहार के गया में एक साथ चार विदेशी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.

आरटीपीसीआर जांच में सभी के पॉजिटिव होने की बात सामने आई है.

इसके बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया है.

gaya airport 22Scope News


गया एयरपोर्ट पर हुई जांच में मिले पॉजिटिव


चारों विदेशी में एक थाइलैंड, एक म्यांनमार और एक इंग्लैंड के
चारों विदेशी में एक थाईलैंड, दो इंग्लैंड और एक म्यानमार का है. ये बोधगया के लिए आए हैं. इसी क्रम में गया एयरपोर्ट पर 2 से 5 परसेंट विदेशियों की कोरोना को लेकर आरटीपीसीआर जांच होती है. इसी आरटीपीसीआर जांच में सभी चारों विदेशी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. सभी को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आइसोलेट कर दिया गया है, जिस होटल में उन्होंने बुकिंग कराई थी, उसी में उन्हें आइसोलेट किया गया है.


अधिकांश कोरोना संक्रमित गंभीर नहीं हैंः सिविल सर्जन


इस संबंध में गया के सिविल सर्जन रंजन सिंह ने बताया कि 4 विदेशी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है, इसमें अधिकांश गंभीर नहीं हैं, लेकिन तमाम एहतियात बरतते हुए उनका इलाज किया जा रहा है. इसमें थाई समेत विभिन्न देशों के विदेशी हैं.

बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का 29 से शुरू है टीचिंग, हो सकता है प्रभावित

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा इन दिनों बोधगया में प्रवास कर रहे हैं.

उनका टीचिंग प्रोग्राम 29, 30 और 31 दिसंबर को आयोजित है,

जिसमें देश-विदेश के करीब 60 हजार से अधिक बौद्ध श्रद्धालु भाग लेंगे. उनके टीचिंग कार्यक्रम को लेकर कोरोना को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया गया है और अब 4 के पॉजिटिव मिलने के बाद हाई अलर्ट करते हुए कोरोना जांच में बढ़ोतरी शुरू कर दी गई है.

ज्यादा मिले कोरोना के मरीज तो टीचिंग कार्यक्रम हो सकता है प्रभावित


मिल रही जानकारी के मुताबिक यदि इसी तरह कोरोना पॉजिटिव मिलते रहे तो बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का टीचिंग कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है. जिस तरह से कई दूसरे देशों में कोरोना तेजी से फैल रहा है. उससे हजारों विदेशियों के गया-बोधगया आने से इसका फैलाव हो सकता है. अब एक बार जब 4 पॉजिटिव मिले हैं, तो इसे लेकर अब अलर्ट कर दिया गया है.

रिपोर्ट: आशीष

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...