सिकरहना नदी में नाव हादसा, कई लोग लापता

मोतिहारी:सिकरहना नदी में नाव हादसा – 

शिकारगंज थाना क्षेत्र के गोढ़िया हराज में बड़ा नाव हादसा हुआ है. सिकरहना नदी में नाव पलट गई, जिस पर 30 लोग सवार थे. कुछ लोग तैरकर बाहर निकल गये, वहीं एक शव बरामद किया गया है. हादसे में 3 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. लापता लोगों की तलाश की जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव से लोग चारा लाने जा रहे थे कि नदी में अत्यधिक बहाव के कारण नाव पलट गई. कुछ लोगों ने बताया कि नाव पर ज्यादा लोग सवार थे इसलिए नाव पलट गई. हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की मदद से लापता लोगों की खोजबीन शुरू की गई है.

रिपोर्ट- ब्रजेश झा

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...