बड़ा नाव हादसा, एक बच्ची की मौत कई लापता

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला के शिकारगंज थाना क्षेत्र में बड़ा नाव हादसा हुआ. नाव में लगभग 20 से 25 लोग सवार थे और नदी की दूसरी तरफ घास काटने जा रहे थे. उसी दौरान बीच नदी में नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई. इस हादसे के बाद एक बच्ची का शव बरामद हुआ है. जबकि डूब रहे चार लोगों को स्थानीय ग्रामीणों ने बचा लिया. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं. जिनकी तलाश में एनडीआरएफ की टीम ग्रामीणों की मदद से जुटी हुई है. घटना शिकारगंज थाना क्षेत्र के गोढ़िया हराज गांव की है.

नाव हादसा की जानकारी मिलने पर गांव में कोहराम मच गया. स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर से बचाव कार्य शुरु किया और चार लोगों को बाहर निकाला. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

बड़ा नाव हादसा

सिकरहना नदी में नाव दुर्घटना की सूचना पर डीडीसी और सिकरहना एसडीओ समेत कई प्रशासनिक पदाधिकारी हराज गांव पहुंचे एनडीआरएफ की टीम लगभग तीन घंटे बाद पहुंची और लापता लोगों की तलाश में जुटी.

सिकरहना नदी में नाव हादसा, कई लोग लापता

 

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...