नालंदा: मनरेगा कर्मी के घर दिन दहाड़े डकैती, बंधक बनाकर 20 लाख की लूट

डकैतों ने सीसीटीवी का हार्ड डिस्क भी लेकर हुए फरार

दो लाख नगदी समेत 18 लाख के जेवरात की हुई लूट

नालंदा : बेखौफ बदमाशों दिनदहाड़े मनरेगा कर्मी को बंधक बना कर भीषण डकैती की

घटना को अंजाम दिया है. मामला दीपनगर थाना इलाके के अयोध्यानगर मोहल्ले की है.

पीड़िता कर्मी रंजू देवी ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे करीब 4 की संख्या में आए

बदमाशों ने दूध देने के बहाने घर का दरवाजा खुलवाया.

उसके बाद घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की. फिर हथियार के बल पर बंधक बनाकर

कमरे की चाभी व कीमती गहने को खुलवाकर दो लाख नकदी और

करीब 18 लाख के ज़ेवरात समेत करीब 20 लाख के समान को लूट लिया.

daketi1 22Scope News

मनरेगा कर्मी: 3 घंटे तक मचाया उत्पात

पीड़िता ने बतायी कि इस दौरान बदमाशों ने करीब 3 घंटे तक घर में उत्पात मचाता रहा. लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरा के हार्डडिस्क को भी साथ लेकर चला गया. पीड़िता का एक पुत्र गया जिले में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक प्रबंधक है. जबकि दूसरा पुत्र पटना जिले में डाकघर में पोस्टेड हैं. हाल ही में बड़े पुत्र की शादी की थी. बहू का सारा जेवर यही रखा हुआ था.

daketi12 22Scope News

मनरेगा कर्मी: मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की जनाकारी मिलते ही सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में असामाजिक तत्वों का हमेशा जमावड़ा लगा रहता है. थानाध्यक्ष से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है. न ही गश्ती गाड़ी इधर आती है. इस कारण असमाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ा रहता है.

रिपोर्ट: रजनीश

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...