Gaya: पत्रकार के घर दिनदहाड़े डकैती, 6 लाख नगद सहित दो लाख के आभूषण की लूट

परिवार को बंधक बनाकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

गया : पत्रकार के घर डकैती – पत्रकार राजीव कुमार के घर में दिनदहाड़े अपराधियों ने डकैती की.

लगभग 6 लाख रुपए नगद सहित दो लाख के आभूषण की लूट हुई.

बताया जाता है कि अपराधियों ने परिवारवालों को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया.

मामला जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी की है. वहीं पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है.

loot1 22Scope News

पत्रकार के घर डकैती : हथियार के बल पर अपराधियों ने की लूट

बताया जाता है कि करीब आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने पत्रकार राजीव कुमार के घर घुसकर

डकैती की घटना को अंजाम दिया है. नकाबपोश अपराधियों ने

हथियार के बल पर घर के सभी सदस्य को बंधक बनाया.

घर में रखे गोदरेज से 6 लाख नगद सहित दो लाख के आभूषण को लूट कर फरार हो गया.

घटना के बाद चंदौती थाने की पुलिस पहुंची और अपराधियों की पहचान के लिए जुट गई है.

loot12 22Scope News

पत्रकार के घर डकैती – पांच में से चार डकैत बगैर मास्क के थे

पत्रकार राजीव कुमार की पत्नी ने बताया कि दिनदहाड़े करीब दस बजे

घर के बाहर हम लोग सभी बैठे हुए थे तभी 4 से 5 की संख्या में आये

अपराधियों ने घर में घुसकर सभी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया.

जिसके बाद गोदरेज का चाबी लिया और गोदरेज में रखे 6 लाख रुपए नगद और 2 लाख के आभूषण

लूट कर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि डकैतों की भाषा अजीब थी.

साथ ही उनके कुछेक सवाल से ऐसा लग रहा था कि उन्होंने रेकी करने के बाद घटना को अंजाम को दिया है.

डकैत हमारे बच्चों की जानकारी भी ले रहे थे.

साथ ही पिता जी के नाम से जो जमीन है उसके के बारे में जानकारी ले रहे थे.

पांच में से चार डकैत बगैर मास्क के थे और एक डकैत जो ज्यादा सवाल- जवाब कर रहा था. वह मास्क लगाए हुए था.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना चंदौती थाना को दी गई.

मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में जुट गई है.

हमने घटना की जानकारी ली है. अपराधियों की पहचान की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

रिपोर्ट: रजनीश

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...