अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का हुआ रोका, तस्वीरें आयी सामने

राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में हुआ रोका

नई दिल्ली : अंबानी परिवार में एक बार फिर जश्न का माहौल है. हाल ही में मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. वहीं अब मुकेश और नीता के छोटे बेटे अनंत अंबानी का रोका हो गया है. अनंत अंबानी का रोका राधिका मर्चेंट संग हुआ है.

अनंत अंबानी: बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं अनंत और राधिका

इस खास रस्म को निभाने के लिए पूरा अंबानी और मर्चेंट परिवार राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर पहुंचा. कपल की रोका सेरेमनी से पहली तस्वीर सामने आ गई है. अनंत और राधिका लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं. राधिका को अंबानी परिवार के हर फैमिली फंक्शंस में देखा जाता रहा है. अब बहुत जल्द वह अंबानी परिवार की छोटी बहू बनने वाली हैं.

anant ambani1 22Scope News

विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं राधिका

अंबानी परिवार की छोटी बहू बनने जा रही राधिका विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं. विरेन एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ हैं. राधिका और अनंत बचपन से एक दूसरे को जानते हैं. राधिका एक ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर हैं. आपको याद होगा इसी साल जून में अंबानी परिवार ने राधिका मर्चेंट के लिए अरंगेत्रम सेरेमनी होस्ट की थी. राधिका के पिता भारत के अमीर कारोबारियों में से एक हैं. राधिका की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई मुंबई में ही हुई है. उच्च शिक्षा के लिए वो न्यूयार्क चली गईं. उन्होंने न्यूयार्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स की डिग्री ली है.

anant ambani12 22Scope News

अनंत अंबानी: कैसे हुई दोनों की मुलाकात

राधिका एक क्लासिकल डांसर हैं. अनंत और राधिका की मुलाकात बचपन में ही हुई. दोनों सालों से एक दूसरे को जानते हैं. अनंत को पिछले साल रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी और रिलायंस न्यू एनर्जी का डायरेक्टर बनाया गया था. वहीं राधिका ने गुरू भावना ठक्कर से नृत्य की शिक्षा ली है. अनंत के अलावा नीता अंबानी, श्लोका और ईशा के साथ राधिका की स्ट्रॉग बॉन्डिंग है. ईशा और राधिका अच्छे दोस्त हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही अंबानी परिवार इन दोनों की शादी की घोषणा करेगा.

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...