Advertisment

रजिस्टर में ऑन ड्यूटी और रियल में 70 किमी दूर हैं डॉक्टर

गंभीर मरीज घंटों से इलाज के इंतजार में , परिजनों में आक्रोश

AURANGABAD: औरंगाबाद सदर अस्पताल की महिला स्वास्थ्य कर्मी ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल
औरंगाबाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति क्या है और मरीजों का इलाज कैसे होगा, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रजिस्टर में ऑन ड्यूटी दिखने वाले डॉक्टर अस्पताल से 60 से 70 किमी दूर रहते हैं. अगर कोई इमरजेंसी आ जाये तो मरीज क्या करेंगे ये तो भगवान भरोसे ही है.


रजिस्टर में ऑन ड्यूटी – महिला स्वास्थ्य कर्मी ने खोली पोल

aurangabad 22Scope News


सदर अस्पताल में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मी ने विभाग की स्थिति की पोल खोलकर रख दी. उन्होंने बताया कि कोई महिला डॉक्टर ड्यूटी में नहीं रहती है. अस्पताल से कहकर निकलती हैं कि कोई इमरजेंसी हो तो फोन करना. अगर इमरजेंसी आ जाये तो डॉक्टर को पहुंचने में कम से कम दो घंटे लगते हैं.


रजिस्टर में ऑन ड्यूटी – क्या है सदर अस्पताल की पूरी सच्चाई

aurangabad hh 22Scope News


औरंगाबाद के सबसे बड़े हॉस्पिटल जो सदर हॉस्पिटल के नाम से जाना जाता है इस हॉस्पिटल को मॉडल हॉस्पिटल का दर्जा भी प्राप्त है. जब बीती रात तकरीबन 10 बजे मीडिया की टीम पहुंची और काउंटर पर जाकर पूछाताछ की कि क्या डॉक्टर साहब यहां उपस्थित हैं. दुकान पर उपस्थित महिला कर्मी ने दो डॉक्टर उपस्थित होने की बात बताई.

लेकिन जब डॉक्टरों से मिलने मीडिया की वार्ड पहुंची और वहाँ उपस्थित महिला स्वास्थकर्मी से डॉक्टर की उपस्थिति के बारे में पूछा तो उसने बताया कि डॉक्टर यहाँ पर उपस्थित नहीं रहते हैं, उसने यह भी बताया कि नाइट ड्यूटी मे इन्द्रा प्रिदर्शी मैडम हैं उनकी उपस्थिति रजिस्टर में जरूर है लेकिन वह शेरघाटी मे रहती है जो औरंगाबाद से 60 से 70 किलो मीटर दूर है. बोलते हैं कोई इमरजेंसी होगा तो फोन करना.

जब उनको फोन करते हैं तो उनको आने में 2 घंटा से ऊपर लग जाता है.

तब वरीय अधिकारियों से शिकायत क्यों नहीं गई पूछने पर

महिला स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि सबकुछ वरीय अधिकारियों के संज्ञान में है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है.


क्या कहते हैं अस्पताल के मरीज


जब मामले पर वहां उपस्थित मरीज के परिजन से बात किया गया

तो उन्होंने बताया कि हमलोग तकरीबन तीन घंटा से यहां पर हैं

और मरीज की हालत गम्भीर है लेकिन अभी तक कोई डॉक्टर

देखने नहीं आया है. जब भी पूछ रहे है की डॉक्टर साहब कहा है

तो बताया जा रहा है कि आ रही है. जिसको लेकर मरीजो के

परिजन मे खासा आक्रोश था. जो अप्रिय घटना का संकेत दे रहा था.

अगर समय रहते ब्यवस्था मे सुधार नहीं होता है तो

आने वाले दिन मे कभी भी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

Baba Baidyanath Helicopter Service: देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई...

Baba Baidyanath Helicopter Service: 2026 में राज्य-स्तरीय श्रावणी मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक नई और आकर्षक सुविधा शुरू की जा रही...

Saryu Rai Jamshedpur News: बिजली-नाली की शिकायतें सुनते ही एक्शन में...

Saryu Rai Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को भाटिया बस्ती, अशोक पथ मंदिर, मंदिर पथ और आसपास के कई इलाकों...

Goal Education Dhanbad NEET Success: 28 साल की सफलता का जश्न,...

Goal Education Dhanbad NEET Success: कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी कराने वाले प्रमुख कोचिंग संस्थान 'गोल एजुकेशन' ने रविवार को उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में अपनी...