गिरिडीहः देवरी थाना क्षेत्र के जमखोखरो में कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की आंखें फोड़ दी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी महेंद्र यादव ने अपनी ही विधवा मां की आंखें फोड़ दी. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने कलयुगी पुत्र को पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी. वहीं सूचना मिलते ही देवरी थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचकर आरोपी महेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घायल विधवा को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया. बेटे ने अपनी मां की आंख क्यों फोड़ी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है. वहीं आरोपी महेंद्र यादव ने बताया कि उसकी मां डायन थी और लोगों को परेशान करते रहती थी.
रिपोर्ट-आशुतोष


















