रोहतास: जब एक दिन की डीईओ बनी सलोनी तब शिक्षकों को क्या दिया संदेश

रोहतास : एक दिन की डीईओ- जिला के तिलौथू के मध्य विद्यालय पतलूका में पढ़ने वाली

वायरल गर्ल सलोनी को एक दिन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया.

जहां वह शिक्षकों को समय से स्कूल पहुंचने तथा अच्छी शिक्षा देने की संदेश

जिला शिक्षा कार्यालय सासाराम से दी. इससे पहले रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के

चेंबर में पहुंचकर छात्रा सलोनी ने नशा मुक्ति पर कई गीत संगीत की प्रस्तुति की.

जिसे देख रोहतास डीएम ताली बजाया.

deo students1 22Scope News

एक दिन की डीईओ: जानिए क्या है वायरल गर्ल की कहानी

दरअसल रोहतास जिला के तिलौथू क्षेत्र के रहने वाली छात्रा सलोनी ने मध्य विद्यालय पतलूका में पढ़ती हैं. उक्त विघालय की वायरल छात्रा गरीब परिवार की है, जहां वो शराब पीने से होने वाले नुकसान को संगीत के माध्यम से जागरूक करती हैं. जिसके बाद छात्रा का वीडियो वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन गया. वायरल वीडियो होने के बाद रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार के यहां पहुंची छात्रा ने नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने हेतु कई गीत संगीत प्रस्तुत किया, जहां मौजूद पदाधिकारियों के तालियों के गड़गड़ाहट के साथ वाहवाही उक्त वायरल छात्रा ने बटोरी.

deo students12 22Scope News

गौरतलब हो कि कल तक नायक पिक्चर में पत्रकार के रोल निभाने वाले अनिल कपूर को काल्पनिक सीएम अमरीश पुरी ने नायक पिक्चर में काल्पनिक सीएम बनाया था. ठीक उसी तरह रोहतास जिला शिक्षा पदाधिकारी भी एक दिन के लिए वायरल छात्रा को बनाए जाने पर सब कुछ एक सपने की तरह लग रहा था, लेकिन ये हकीकत है.

rohtas dm 22Scope News

एक दिन की डीईओ: डीएम ने छात्रा और माता को किया सम्मानित

रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने छात्रा सलोनी के नशा मुक्ति वाले गीत संगीत सुनने के बाद छात्रा तथा उसके माता को सम्मानित किए. रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नशा मुक्ति के प्रति जागरूक लाने तथा नशा से नुकसान होने की जानकारी गीत संगीत के माध्यम से जागरूकता लाने का बेहतर प्रयास पर छात्रा सलोनी तथा उनके माता को सम्मानित किया गया. साथ ही गरीब परिवार को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश अंचलाधिकारी तिलौथू को दिया गया. वहीं डीएम ने अन्य सहयोग की भी बात कही.

रिपोर्ट: दयानंद

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...