भारत में नए साल का आगाज, लोगों ने बम-पटाखे फोड़ किया स्वागत

रांची : भारत में नए साल का आगाज हो गया है. लोगों ने बम-पटाखे, गीत-संगीत के साथ नव वर्ष 2023 का स्वागत किया. देशभर में जहां 2022 को लोगों ने बाय-बाय कहा वहीं 2023 को आतिशबाजी कर वेलकम किया और एक-दूसरे को नव वर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी. 2 साल बाद बिना कोरोना प्रोटोकॉल के पूरी दुनिया नए साल का जश्न मना रहे हैं. हालांकि सरकार ने सावधानी बरतने की नसीहत भी दी है. जिसमें चीन समेत विदेशों में बढ़ते कोरोना के ग्रॉफ का हवाला दिया गया है.

new year 20231 22Scope News

जगह-जगह पर पुलिस बलों की तैनाती

बिहार और झारखंड में भी लोगों पटाखे फोड़कर नव वर्ष का स्वागत किया. हालांकि बिहार की राजधानी पटना और झारखंड की राजधानी रांची सहित अन्य शहरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. जगह-जगह पर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. कई-कई जिलों में हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन ब्रेथ एनालाइजर सहारा ले रही है, ताकि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को रोका जा सके.

भारत में नए साल: वाराणसी में गंगा आरती के लिए भारी भीड़

वहीं वाराणसी में नए साल की पूर्व संध्या पर वाराणसी में गंगा आरती के लिए भारी भीड़ उमड़ी दिखी. इस दौरान सैकड़ों लोग गंगा किनारे नजर आए. लोग भी काफी खुश नजर आए.

new year 202312 22Scope News

न्यूजीलैंड में सबसे पहले नए साल का आगाज

न्यूजीलैंड में सबसे पहले नए साल का आगाज हो गया, वहां बड़ी ही धूमधाम से जश्न मनाया जा रहा है. न्यूजीलैंड के बाद आस्ट्रेलिया के सिडनी में जोरदार आतिशबाजी के साथ लोगों ने 2022 को अलविदा कहा और नए साल 2023 का स्वागत किया. दरअसल, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में हर बार की तरह इस बार भी नए साल (2023) का आगाज सबसे पहले हुआ. इस दौरान ऑकलैंड के प्रसिद्ध स्काई टॉवर को जगमगाती लाइटो से सजाया गया है और यहां पर नए साल की पूर्व संध्या जोरदार आतिशबाजी की गई. जब भारत में शाम के करीब 4रू30 बजते हैं तो यहां रात के 12 बज जाते हैं.

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...