New Year पर पटना में लोगों ने की खूब मस्ती, धूम धड़ाके के साथ किया स्वागत

पटना: नववर्ष में महज चंद समय बचा है। ऐसे में राजधानी पटना समेत पूरा बिहार नये वर्ष की स्वागत के लिए तैयार है। हर तरफ नए वर्ष की स्वागत की तैयारी पूरी हो गई है। लोग भी नए वर्ष के स्वागत के लिए बेचैन नजर आ रहे हैं। हर तरफ मस्ती का माहौल है। नव वर्ष का स्वागत करने के लिए राज्य के सभी पर्यटक स्थल के साथ ही अलग अलग जगहों पर धूम मचाने की तैयारी की गई है।

नव वर्ष के आगमन को लेकर राजधानी के मंदिरों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस दौरान पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद दिख रही है और पहले ही गाइडलाइन जारी कर शांति और सौहार्द्र के साथ नया वर्ष मनाने की अपील की है। पटना के मरीन ड्राइव समेत अन्य मंदिरों में मंगलवार को भी लोगों की भीड़ देखी गई साथ ही एक जनवरी को नए वर्ष के अवसर पर भगवान के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटने वाली है।

इतना ही नहीं देर रात राजधानी के विभिन्न होटलों में भी नव वर्ष के स्वागत के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। इस दौरान पटना की सड़कों पर भी लोगों का हुजूम देखा जा रहा है और लोग अपने सगे संबंधियों के साथ पर्यटक स्थलों पर आनंद लेते देखे गए। इसके साथ ही कई जगहों पर लोगों ने आतिशबाजी भी की

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    अयोध्या में New Year पर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड, रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रही लाखों श्रद्धालु की भीड़

New Year New Year New Year

New Year

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...