कोहली और अनुष्का शर्मा ने दुबई में मनाया नया साल

नई दिल्ली : कोहली- बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों दुबई में नया साल मना रही हैं. पति विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा ने नये साल 2023 का ग्रैंड वेलकम किया है. कपल देश से बाहर एक लग्जरी न्यू ईयर पार्टी करते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर विराट कोहली ने अनुष्का के साथ प्यारी तस्वीर शेयर करके फैंस को न्यू ईयर की बधाई दी हैं.

एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आए कपल

दुबई में नए साल की के जश्न के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों एक-दूसरे को आंखों में आंखें डालकर देखते नजर आए. विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नए सालके जश्न की तस्वीरें शेयर की हैं. कपल बेटी वामिका कोहली के साथ दुबई में सेलिब्रेशन करने पहुंचा था. रविवार को, क्रिकेटर ने दुबई के एक रेस्टोरेंट के अंदर अनुष्का के साथ अपनी दो तस्वीरें पोस्ट कीं. दोनों में से एक फोटो में एक मेज पर बैठे थे और कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को गले लगा रही हैं.

kohli1 22Scope News

कोहली: ब्लैक-व्हाइट लुक में दिखे कपल

नए साल की पार्टी के लिए अनुष्का ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी. वहीं विराट ने सफेद टी-शर्ट और मैचिंग सफेद ट्राउज़र के साथ ऑल-व्हाइट लुक कैरी किया था. विराट ने फोटोज शेयर करते हुए इंस्टाग्राम कैप्शन दिया, “2023” उन्होंने अपने कैप्शन में हार्ट इमोजी भी जोड़ा.. फैंस कपल की तस्वीर पर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “आप दोनों को प्यार.” एक दूसरे फैन ने कमेंट किया, “मैं हमेशा आप दोनों को साथ देखना चाहता हूं.”

एक्ट्रेस ने दिया फोटो को कैप्शन

इससे पहले शनिवार को अनुष्का ने दुबई से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिन्हें विराट ने क्लिक किया था. एक्ट्रेस ने फोटो को कैप्शन दिया, “साल के लिए आखिरी डंप!” दोनों साथ में मस्ती करते और ढलते सूरज को निहारते नजर आए थे.

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...