धनबाद: मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, न्यू ईयर पर नकली शराब खपाने की थी तैयारी

5 लाख के अवैध विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार

हो सकती थी छपरा जहरीली शराब कांड की पुनरावृत्ति

धनबाद : मिनी शराब फैक्ट्री- झारखंड सरकार शराब से आने वाली रेवेन्यू में गिरावट से उत्पाद विभाग से अधिकारियों से नाराज चल रही है. दूसरी ओर धनबाद जिले में धड़ल्ले से नकली शराब का फैक्ट्रियां संचालित हो रही है और इसका कारोबार अवैध तरीके से जारी है. बताया जाता है कि नए साल 2023 में शराब को खपाने के लिए मिनी शराब फैक्ट्री खोली गई थी.

sharab arrest1 22Scope News

मिनी शराब फैक्ट्री: तीन अलग-अलग जगहों पर की छापेमारी

रविवार को धनबाद में उत्पाद विभाग रेस हुआ और सहायक उत्पाद आयुक्त उमा शंकर सिंह के आदेश पर तीन अलग अलग जगहों पर छापेमारी की. जिसमें एक मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ. इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के नकली विदेशी शराब भी जब्त किया गया है.

sharab arrest12 22Scope News

अवैध शराब निर्माण पर अंकुश

मीडिया से बात करते हुए उत्पाद विभाग के दारोगा कौशल किशोर ने बताया कि अवैध शराब निर्माण एवं इसके कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार को धनबाद शहर के विनोद नगर समेत तीन जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई. जहां नकली शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया.

मिनी शराब फैक्ट्री: दिवेश कुमार गुप्ता समेत तीन लोग गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में दिवेश कुमार गुप्ता समेत तीन लोगों को भारी मात्रा में नकली शराब के साथ गिरफ्तार किया है. कुमारडूबी एवं निरसा में छापेमारी कर करीब 26 लीटर अवैध नकली विदेशी शराब जब्त किया गया. उन्होंने कहा कि नए साल में खपाने के लिए बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण किया गया था. इससे राज्य सरकार के राजस्व को काफी नुकसान होता है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Saffrn

Trending News

मुंगेर मॉडल : गंदे तालाब से निकला साफ पानी, हजारों को...

पटना : जलाशयों के प्रदूषित जल को उपयोग में लाने के लिए मुंगेर जिले के ग्राम पंचायत बांक में नया प्रयोग हुआ है। ग्राम...

मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना से छूटे हुए गांवों तक पहुंची पक्की...

पटना : राज्य के प्रत्येक गांव और बसावतों तक बारहमासी पक्की सड़क संपर्कता सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री...

बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा, स्थानीय व्यवसायियों के लिए बड़ा...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड ने बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और...

बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल में मौत के बाद हंगामा,...

पटना : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना के राजा बाजार स्थित बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट...

मुख्यमंत्री ने की नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज व पर्यटन...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में नगर विकास एवं आवास विभाग, पंचायती राज विभाग और पर्यटन विभाग की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img