खरकाई नदी में नहाने का दौरान दो बच्चियां डूबी

जमशेदपुरः कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में नहाने के दौरान दो बच्चियों का खरकाई नदी में डूबने खबर है. बच्ची को डूबता देख नदी में नहा रहा ओम नामक युवक नदी में छलांग लगा कर बरखा नाम की बच्ची को बाहर निकाल लिया, लेकिन प्रियंका को नदी के तेज बहाव में बह गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 10 वर्षीय बरखा मुखी और उसकी सहेली प्रियंका नदी में नहा रही थी. पास में ही प्रियंका की बड़ी बहन नंदनी भी नहा रही थी. अचानक बरखा और प्रियंका डूबने लगी.

बच्ची को डुबता देख ओम नामक युवक ने नदी में छलांग लगा बरखा को बचा लिया पर प्रियंका नदी के तेज़ बहाव में बह गई. प्रियंका कदमा केपीएस स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा. फिलहाल प्रियंका की तलाश जारी है.  

बता दें कि बीते दिनों ही एक महिला दो बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी थी. महिला के शव को बरामद कर लिया था पर बच्चे नहीं मिल पाए थे.

रिपोर्टः लाला जुबीन

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...