गिरिडीहः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह गांव में छठ के अवसर पर नदी में नहाने गए चार बच्चे नदी में डूब गए. मृतकों में तीन बच्चियां और एक बच्चा शामिल है. पुलिस घटना स्थल पर कार्रवाई में लगी हुई है.
बताया जा रहा है कि मंगरोडीह गांव में महापर्व छठ को लेकर कुछ महिलाएं नदी में स्नान करने गयी थीं. महिलाओं के साथ कुछ बच्चे भी नहाने के लिए गये हुए थे. इसी दौरान नहाने के क्रम में तीन बच्चियां और एक बच्चा नदी में डूब गया. बच्चों के नदी में डूबने की भनक महिलाओं को भी नहीं लगी. बच्चों के डुबने से अनजान महिलाएं स्नान कर के वापस घर लौट गयी. थोड़ी देर के बाद जब बच्चों की खोजबीन शुरू हुई तो हो-हल्ला शुरू हो गया. गांव के कुछ युवक दौड़ कर नदी की ओर भागे और बच्चों की तलाश शुरु किया . एक-एक कर चार बच्चों को नदी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में छठ की खुशियों की जगह मातम में पसर गयी हैं.
रिपोर्ट : आशुतोष श्रीवास्तव
गिरिडीह : कोयला लदे मालगाड़ी के 6 वैगन में लगी आग, गार्ड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

















