शाहरुख और दीपिका की फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

मुंबई : शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई हैं. फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर काफी बवाल मचा हुआ हैं. गाने में बेशर्म शब्द के साथ भगवा रंग के इस्तेमाल से लोग आपत्ति जता रहें हैं. फ़िल्म पर बैन की मांग की जा रही हैं. इस फ़िल्म को लेकर कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन भी हुआ है.

अब इन सारे विवादों के बीच 6 दिन बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा हैं. 10 जनवरी को पठान का ट्रेलर रिलीज होगा. वहीं शाहरुख के फैन्स को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार हैं. 25 जनवरी को ये मूवी रिलीज होने वाली है. ट्रेलर रिलीज़ होने से पहले फिल्म का दो गाना पहले से रिलीज़ हो चुका है.

pathaan1 22Scope News

फिल्म का बदला जा सकता है नाम !

फिल्म के विवाद को देखते हुए ऐसी बातें सामने आ रही है कि फिल्म के मेकर्स इस फिल्म का नाम बदल सकते हैं. वैसे तो इन सारी बातों से फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने साफ इनकार कर दिया है. तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म का नाम नहीं बदला जाएगा.

सेंसर बोर्ड ने दिया आदेश

सभी विवादों को देखते हुए सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को कुछ बदलाव करने की बात कही है. सेंसर बोर्ड ने पठान के मेकर्स को निर्देश दिए कि वो विवादित गाने और फिल्म के कुछ सीन में बदलाव करें और फिल्म का संशोधित संस्करण बोर्ड में जमा करवाएं. हालांकि कौन सी सीन काटने के निर्देश दिए गए. इसको लेकर कोई भी बात सामने नहीं आई है.

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...