Advertisement
Advertisement

हनी सिंह ने बॉलीवुड में की वापसी, बीमारी के दिनों को याद कर हुए भावुक

मुंबई : रैप सॉन्ग को हनी सिंह ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दी. ये कहना गलत नहीं होगा कि हनी सिंह ने एक अलग बेंच मार्क सेट किया है. जिसे रिप्लेस कर पाना इतना आसान नहीं है. एक दौर था जब रैपर अपने गानों को लेकर चर्चा में थे. रैपर हनी सिंह इन दिनों फिर एक बार चर्चा में हैं.

हनी सिंह का छलका दर्द

दरअसल अपने खराब तबियत के कारण हनी सिंह काफी समय से इंडस्ट्री से लापता थे, लेकिन अब उन्होंने एक नई एनर्जी के साथ इंडस्ट्री में वापसी कर ली है. हनी सिंह ने अपनी जिंदगी के बारे में फैंस के साथ कई बातें शेयर की. हनी सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं.

honey singh1 22Scope News

क्यूं इंडस्ट्री से गायब हुए थे रैपर

एक लेटेस्ट इंटरव्यू में हनी सिंह अपने वर्कहोलिक से लेकर अल्कोहलिक तक के सफर के बारे में बताया हैं. जिसमें उन्होंने उस समय के बारे में कई बातें की, जब वो इंडस्ट्री से गायब थे. हनी सिंह ने बताया कि उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर हो गया था और 5-6 साल वह बहुत बीमार रहे. उनकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई. हनी कहते हैं कि इस दौरान वह काफी कोलेप्स हो गए थे. वो वर्कहोलिक से अल्कोहलिक बन गए. वह दिन में डेढ़ बोलत शराब पी जाया करते थे और देखते ही देखते वह बीमार होते चले गए.

डॉक्टर ने भी कह दी थी बड़ी बात

वह आगे बताते हैं कि उनका केस बहुत खराब हो गया था. उन्हें ठीक करने में विश्व के 60 डॉक्टर्स लगे और कई डॉक्टर्स ने तो कहा कि ये तो केस बहुत खत्म है, ये तो ठीक नहीं होगा. इसको दवाइयां देते रहो, सुलाते रहो. इसका कुछ नहीं हो सकता. वह कहते हैं कि ये जो सड़क पर हम देखते हैं न पागल चलते रहते हैं. वहां तक उनका स्टेज पहुंच गया था.

हनी सिंह की कैसे हुई करियर की शुरुआत

बचपन से ही हनी सिंह को पढ़ाई-लिखाई में दिल नहीं लगता था. कॉलेज जाने के बजाए वह डीजे सीखने जाने लगे थे. आखिरकार ग्रेजुएट होने के बाद वह पूरी तरह म्यूजिक में खुद को लीन कर लिया. शुरुआती दौर में हनी सिंह को कई फ्लॉप्स झेलने पड़े, पर अंत में आखिरकार साल 2012 से उन्हें सक्सेस मिलना शुरू हुआ.

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...