जनवरी में ये बड़ी फिल्में होगी रिलीज, 2023 में बॉलीवुड की होगी शुरुआत ?

मुंबई : जनवरी में ये बड़ी- साल 2022 में बॉलीवुड ने कई उतार चढ़ाव देखें. बयोकॉट से लेकर फ्लॉप और हिट से लेकर ड्रॉप कई फेज बॉलीवुड को देखने को मिले. आज नए साल का पहला दिन है और इस दिन की शुरुआत सभी को एक नई उम्मीद से होती हैं. बॉलीवुड से भी यही उम्मीद है कि इस साल वो लोगों बेहतरीन फिल्में दे पाएंगे और लोगों को इंटरटेन कर पाएंगे. इस महीने कई बढ़िया फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. आइए आपको बताते हैं कौन-सी है वो फिल्में और इनसे क्या उम्मीद आप रख सकते हैं.

pathan1 22Scope News

पठान

फिल्म पठान से शाहरुख खान 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन कमबैक करने जा रहें हैं. पठान का इंतेजार उनके फैंस को सालों से हैं. उनकी फिल्म पठान, 25 जनवरी 2023 को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के टीज़र में दिखा है कि इसमें कैसा जोरदार एक्शन दर्शकों को देखने को मिलेगा. जॉन अब्राहम जैसे अभिनेता को विलेन के तौर पर लिया गया है तो एक्शन का डोज तो डलब होना ही है फिल्म की कहानी रॉ एजेंट पठान के बारे में है.

mission majnu 22Scope News

जनवरी में ये बड़ी: मिशन मजनू

मिशन मजनू ओटीटी प्लेटफार्म पर 20 जनवरी को रिलीज हो रही है. इस फिल्म का निर्देशन शांतनु बागची ने किया है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली हैं. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक जासूस की भूमिका निभा रहे हैं जो कि पाकिस्तान में रहकर कई अहम जानकारियां भारत पहुंचाते हैं.

कुत्ते

इस साल 13 जनवरी को अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ रिलीज होने जा रही है. ये एक एक्शन मूवी हैं. फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. इस फिल्म में तब्बू, कुमुद मिश्रा, कोंकणा सेनशर्मा, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं.

जनवरी में ये बड़ी: लक्कड़बग्गा

फिल्म लक्कड़बग्गा 13 जनवरी को रिलीज़ होने वाली हैं . फिल्म के लीड रोल में अंशुमन झा, रिद्धी डोगरा, मिलिंद सोमन, समेत कई प्रतिभाशाली एक्टर्स हैं. फिल्म को विक्टर मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है.

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...