रांचीः झारखंड राजद प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा है कि झारखंड में राजद पार्टी संविधान के अनुरूप नहीं चल रही है, जिन लोगों राजद की लालटेन पर गाड़ी चढ़ा दी, जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपशब्द कहते रहें, आज उन्हें ही राजद में सम्मानित किया जा रहा है, जबकि पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की अवहेलना की जा रही है.
जबकि दूसरी तरफ पार्टी का बचाव करते हुए प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से अनुशासन में चल रही है. पार्टी संविधान का उल्लघंन करने वालों का पार्टी में कोई जगह नहीं है.
आपको बता दें कि प्रदेश मुख्यालय में जिला उपाध्यक्षों की बैठक में राजेश यादव समेत अन्य पार्टी पदाधिकारियों को आमंत्रित नहीं किया गया था.
रिपोर्टः शहनवाज


















