धनबाद, पटना सहित 14 ठिकानों पर आईटी का सर्वे

धनबाद : धनबाद, पटना और कोलकाता सहित 14 ठिकानों पर आईटी का सर्वे चल रहा है. लोहा और सीमेंट का बड़ा कारोबारी शंभू नाथ अग्रवाल के यहा 60 अधिकारी जांच कर रहे हैं. कोयलांचल के जाने माने प्रतिष्ठित उद्योगपति शंभू नाथ अग्रवाल के ठिकानों पर शुक्रवार को बड़े पैमाने पर आयकर सर्वे का काम शुरू हुआ है.

उद्योगपति शंभू नाथ अग्रवाल के ठिकानों पर सर्वे

मिली जानकारी के अनुसार शंभू नाथ अग्रवाल के 14 ठिकानों पर सर्वे चल रहा है. इस काम में धनबाद, पटना एवं कोलकाता की टीम लगी हुई है. शंभू नाथ अग्रवाल का कोयला, लोहा एवं सीमेंट का बड़ा कारोबार है. जानकार बताते हैं कि बहुत दिनों के बाद धनबाद में इतने बड़े पैमाने पर सर्वे का काम शुरू हुआ है. इस परिवार के पास कई नामी गिरामी उत्पादों के सीएनएफ भी है.

it raid1 22Scope News

धनबाद: इन जगहों पर चल रहा सर्वे का काम

मिली जानकारी के अनुसार शिव शंभू ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड, शिव शंभू कंक्रीट प्राइवेट लिमिटेड, होटल मधुबन, गोविंदपुर धनबाद, जय माता अंबे सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड, शंभू प्लाजा, गोविंदपुर सहित अन्य जगहों पर सर्वे का काम चल रहा है. पटना और कोलकाता की टीम को धनबाद के अधिकारी सहयोग कर रहे है. शंभू नाथ अग्रवाल का निवास गोविंदपुर में है. इसी परिवार में प्रदीप संथालिया का ससुराल है. शम्भू नाथ अग्रवाल के बड़े बेटे नंदलाल अग्रवाल भाजपा में काफी सक्रिय रहे हैं और समाजसेवी हैं.

रिपोर्ट: मुन्ना

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...