Advertisment

रोहतास में वनवासी महिला की मौत के बाद हंगामा, आगजनी

ROHTAS: वनवासी महिला की मौत – रोहतास के कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में वनवासी महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत मामले में उग्र लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की. लोगों ने वन विभाग के पदाधिकारियों पर महिला का बलात्कार कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. प्रदर्शनकारियों ने हंगामे और प्रदर्शन के बीच एक वन विभाग का पदाधिकारी घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है.

adiwasi mahila 22Scope News

वनवासी महिला की मौत – वनकर्मियों पर आक्रोशित लोगों ने किया हमला

adiwasi hamla 22Scope News


आदिवासी महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर वन्यकर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें एक वन विभाग कर्मी बुरी तरह घायल हो गए. घायल कर्मी ने वन विभाग पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि बुधवार को कैमूर पहाड़ी पर कुछ आदिवासी महिलाओं का जत्था लकड़ी काटने गया हुआ था, जो वन विभाग के सिपाहियों को देख भागने लगी. भागने के क्रम में एक महिला का पैर फिसल गया जिसमें उसकी मौत हो गई.

vankarmi 22Scope News


आक्रोशित लोगों ने वन विभाग पर लगाए गंभीर आरोप


आक्रोशित लोगों वन विभाग के कर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा

कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है, जिससे उसकी

दर्दनाक मौत हो गई. मौत की सूचना पाकर नागा टोला के

आदिवासियों ने वन विभाग तथा थाने का घेराव कर लिया.

मौके पर पहुंचे डेहरी एसडीएम व डीएसपी ने उग्र लोगों

को समझाने बुझाने का प्रयास किया. जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार

और एसपी विनीत कुमार के समझाने के बाद सड़क से जाम हटाया गया.

रिपोर्ट: दयानंद तिवारी

JPSC JSSC Protest Jharkhand: जमशेदपुर में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: झारखंड में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ गुस्सा ज़ाहिर करने...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद के स्कूल में एमडीएम बनाते...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद ज़िले के बलियापुर ब्लॉक में स्थित मुकुंडा के न्यू प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील (MDM) बनाते समय...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: जामताड़ा में गर्भवती की मौत पर...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: 16 जुलाई को जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला रीना देवी और उनके अजन्मे बच्चे की मौत के मामले को...