मुहर्रम की चांद जुलुस के दौरान बड़ा हादसा, 1 की मौत आधा दर्जन जख्मी…

रोहतास: बड़ी खबर रोहतास से है जहां मोहर्रम के चांद जुलुस के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन व्यक्ति झुलस गये। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रोहतास थाना क्षेत्र के अकबरपुर की है जहां मोहर्रम के चांद के अवसर पर जुलुस बिजली करंट की चपेट में आ गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन से भी अधिक व्यक्ति झुलस गये। सभी घायलों को इलाज के लिए अपस्ताल लाया गया है।

यह भी पढ़ें – मोतिहारी बन रहा जामतारा! दस लाख रूपये और हथियार समेत एसएसबी जवान…

 मुहर्रम की चांद जुलुस के दौरान बड़ा हादसा :

समाजसेवी बबन विद्रोही ने बताया कि रोहतास जिले के अकबरपुर में मोहर्रम के बीच चांद जुलुस के दौरान झंडे अचानक हाई वोल्टेज तार टकरा गई। इस वजह से 7-8 व्यक्ति बिजली की करंट की चपेट में आ गये। घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य सभी घायल की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। लोगों ने मामले में बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा कर सड़क जाम कर दिया जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम खत्म करवाया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   जल-नल योजना से गरीब बेहद परेशान, भाजपा नेता ने डीएम से बात कर….

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

NTA New Rules 2027: जेईई मेन आवेदन में लाइव फोटो अनिवार्य,...

NTA वर्ष 2027 से प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी कर रहा है। जेईई मेन में लाइव फोटो, आधार सत्यापन, फिंगरप्रिंट...

JPSC Scam: चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख...

 JPSC भर्ती धांधली मामले में CID जांच के दौरान चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख की कथित डील और पूर्व चेयरमैन...

JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका,...

 झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा धांधली मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज। CID के अनुसार, 119...