3 दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन शुरू, 70 देशों के 3200 प्रतिनिधि हुए शामिल

पीएम मोदी कल सम्मेलन में होंगे शामिल

इंदौर : इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई है. 17वां तीन दिनी प्रवासी भारतीय सम्मेलन रविवार आज से इंदौर में शुरू हो रहा है. इस होने वाले सम्मेलन में करीब 70 देशों के 3200 प्रतिनिधि शामिल होने के लिए इंदौर आए हैं. वहीं 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी.

pravasi1 22Scope News

17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन की शुरूआत 8 जनवरी सुबह 9.30 बजे हुई. जिसमें ऑस्ट्रेलिया की मैंबर ऑफ पार्लियामेंट जेनेटा मेस्क्रेन्हेन्स, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विदेश मंत्रालय के सचिव डॉ. औसाफ सईद के संबोधन होंगे जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे. वहीं इस सत्र में इनोवेशन और नई टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल, गारमेंट, आईटी, हेल्थ केयर, फार्मा, फूड, स्टार्टअप, ईको सिस्टम और टूरिज्म से जुड़े सेशन भी होंगे.

प्रवासी भारतीय सम्मेलन: कल पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

वहीं सम्मेलन के दूसरे दिन 9 जनवरी को मुख्य आकर्षण का केंद्र देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी होगी. वो सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी और गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के साथ मंच साझा करेंगे. जिसके बाद दोपहर को 108 लोगों के साथ लंच होगा. वहीं प्रवासी सम्मेलन के तीसरे दिन 10 जनवरी को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 प्रवासी भारतीयों को सम्मानित करेंगी. इस दिन होने वाले दो सत्र में इंडियन वर्क फोर्स और वुमन इंटरप्रेन्योरशिप पर बात की जाएगी.

इंदौर में ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भी

इस सम्मेलन भाग लेने वाले मुख्य अतिथि गुयाना के राष्ट्रपति मो. इरफान अली हैं. वहीं सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी विशेष अतिथि होंगे. गेस्ट ऑफ ऑनर ऑस्ट्रेलिया हाउस ऑफ पार्लियामेंट की सदस्य जेनेटा मेस्क्रेन्हेन्स रहेंगी. आने वाले अन्य प्रतिनिधियों में गुबोन के पीएम, बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री, पनामा की विदेश मंत्री, मॉरीशस के 5 मंत्री, अमेरिका, जापान, इजराइल, कनाडा के काउंसिल जनरल, घाना और मलावी के हाईकमिश्नर सहित अन्य गेस्ट शामिल हैं. 11 और 12 जनवरी को इंदौर में ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भी होना है.

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...