राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनजातीय गौरव दिवस की बधाई दी

RANCHI: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी है.

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जनजातीय गौरव दिवस पर सभी देशवासियों,

विशेषकर जनजातीय समाज के भाइयों और बहनों को मैं बधाई देती हूं!

जनजातीय समुदायों ने अपनी कला, शिल्प और कठिन परिश्रम से

राष्ट्र के जीवन को समृद्ध किया है. उनकी जीवनशैली,

विश्व समुदाय को प्रकृति के संवर्धन की शिक्षा प्रदान करती है.


झारखंड राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं


RANCHI: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया-जोहार झारखंड! राज्य स्थापना दिवस पर

मैं झारखंड के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं!

मैं चाहती हूं कि झारखंड के लोग अपनी संस्कृति, परम्पराओं

और रीति-रिवाजों को संजोते हुए पर्यावरण

अनुकूल विकास के नए आयाम स्थापित करें.

जनजातीय गौरव दिवस’ पर भगवान बिरसा मुंडा

को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

आज झारखंड के खूंटी में उलीहातू स्थित बिरसा मुंडा की

जन्मस्थली में श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी. यहां राज्यपाल रमेश बैस और

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनकी अगवानी करेंगे.

गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद वह हेलिकॉप्टर से भगवान

बिरसा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू गांव के लिए उड़ान भरेंगी.


राष्ट्रपति की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


खूंटी के चिताहातू मोड़ पर आवागमन को रोक दिया गया है.

यहां के आगे आमजन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. हालांकि जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार महिलाओं को इसके आगे जाने की अनुमति दी जा रही है.

बंगाल से झारखंड पहुंची राष्ट्रपति के अपमान की आंच, गरमाई सियासत

राष्ट्रपति 24 मई को झारखंड आ रही है

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...