Advertisment

जातीय जनगणना नहीं जातीय गणना करा रही सरकारः तेजस्वी

PATNA: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना के सवाल पर कहा कि बिहार सरकार

नहीं बल्कि जाति आधारित सर्वे करा रही है. उन्होंने कहा कि इसमें कोई भी गलत बात नहीं है. ये बीजेपी की ओर से लगाए गये आरोप हैं. तेजस्वी ने कहा कि सरकार के पास अगर साइंटिफिक डाटा नहीं रहेगा तो योजनाएं कैसे बनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य में कौन भीख मांग रहे हैं, कौन कचरा ढो रहे हैं और कौन सिवरेज का काम कर रहा है. यह डाटा बिना सर्वे के कैसे सरकार के पास आयेगा.


‘जाति आधारित सर्वे पर बीजेपी ने भी जताई थी सहमति’


तेजस्वी यादव ने कहा कि जाति आधारित सर्वे के लिए जब बैठक की गई थी तो उसमें सभी दल के नेता मौजूद थे. बीजेपी के प्रतिनिधि भी उस बैठक में मौजूद थे. उन्होंने कई सुझाव भी दिए थे फिर अब यह गलत कैसे हो सकता है. उन्होंने कहा कि सर्वे में आर्थिक पहलू भी है इसलिए जाति आधारित सर्वे से सरकार और लोगों को काफी फायदा होगा. डाटा के आधार लोगों के विकास के लिए याजना बनाना आसान हो जायेगा.


‘केंद्र सरकार ने किया था जातीय जनगणना के प्रस्ताव को अस्वीकार’


डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार के सभी दल के लोग केंद्र सरकार

के पास इस प्रस्ताव को लेकर गये थे जिसे केंद्र ने मना कर दिया था.

लेकिन आरजेडी ने कमिटमेंट किया था इसलिए यह सर्वे कराया गया.

इसमें सभी दलों की सहमति थी तो अब ये कैसे गलत हो सकती है.

बिहार विधानसभा में दो-दो बार यह प्रस्ताव पारित हुआ है.

उसके बाद ही राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है.

राज्य सरकार तो पहले केंद्र सरकार के पास ही गई थी.

लेकिन जब सरकार ने नहीं माना तो राज्य सरकार को जातिगत गणना कराना पड़ा.

tejaswi 3 22Scope News


बक्सर मामले को पहले देखना होगाः तेजस्वी

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बक्सर में हुए हंगामे पर कहा कि मामला संज्ञान में आया है. मामले को दिखाया जा रहा है आखिर मामला क्या है. उसके बाद ही कोई कदम उठाएंगे.

रिपोर्ट: प्रणव

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...