जेल में बंद ढुल्लू महतो से बाबूलाल मरांडी ने की मुलाकात

धनबाद में विधि व्यवस्था पूरी तरह से लचर- बाबूलाल मरांडी

धनबाद : जेल में बंद- भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रांची हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस से धनबाद पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया. इसके बाद बाबूलाल मरांडी सीधे जिला परिसदन पहुंचे. वहीं बाघमारा से बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो से मंडल कारा में मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को कई अहम दिशा निर्देश देते हुए दिखे.

mandal kara 22Scope News

जेल में बंद: पुलिस प्रशासन पूरी तरह से फेल

विधायक ढुल्लू महतो से मुलाकात के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मीडिया को बताया कि धनबाद में विधि व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो गई है. आए दिन यहां गोलीबारी, बम बारूद की खबर देखने को मिलता है. यहां की पुलिस मुक दर्शक बनी हुई है. धनबाद में अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं और उनकी बुलंदी आसमान छू रहे हैं. झारखंड की सरकार में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से फेल हो चुकी है. ऐसे सरकार को आने वाले दिन में जनता सबक सिखाने का काम करेंगे.

9 जनवरी को अदालत ने ढुल्लू महतो को भेजा जेल

बता दें कि वारंटी राजेश गुप्ता को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले जाने के मामले के नामजद आरोपी बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को 9 जनवरी को अदालत ने जेल भेज दिया. धनबाद के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव की अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इससे पहले झारखंड उच्च न्यायालय ने ढुल्लू महतो की रिवीजन याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें एक माह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया था.

जेल में बंद: बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो समेत पांच लोगों पर आरोप

विधायक ढुल्लू महतो समेत कांड के नामजद पांच आरोपियों को वारंटी राजेश गुप्ता को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले जाने का आरोप 9 अक्टूबर 2019 को लगा था. उनपर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप भी लगा. उस समय अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी शिखा अग्रवाल की अदालत ने डेढ़ वर्ष की साधारण कारावास एवं 9 हजार रुपए जुर्माना लगाया था. वहीं अदालत ने मामले के नामजद आरोपी बसंत शर्मा को बायइज्जत बरी कर दिया था.

रिपोर्ट: मुन्ना

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...

रथिन भद्र को मिला प्रतिष्ठित Dr. Subrato Maitra Memorial Award, समाज...

रथिन भद्र को समाज सेवा, जल संरक्षण और बंगाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुब्रतो मैत्रा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित...