शिक्षामंत्री के बयान पर बवाल, पद से हटाने की मांग तेज

PATNA: शिक्षामंत्री के बयान पर बवाल – बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर दिए गये बयान पर बिहार की राजनीति में बवाल है. बीजेपी शिक्षामंत्री पर हमलावर है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने चंद्रशेखर सिंह को अज्ञानी और समाज में जातिवाद फैलाने वाला बताया है.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत देश ही नहीं दुनिया मानती है, इस देश की धरती के लाल राजाराम को पूरी दुनिया पूजा करती है हमारे राम जिनको माता जानकी भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम बनाया था. उन्होंने कहा कि अपने ही सांस्कृतिक धरोहर पर चंद्रशेखर सिंह ने प्रश्न चिह्न उठाया है. विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से चंद्रशेखर सिंह को तुरंत पद से हटाने की मांग की है.

vijay 2 22Scope News

शिक्षामंत्री के बयान पर बवाल : LJP ने कहा- पहले ग्रंथों का अध्ययन करें शिक्षामंत्री

इधर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने भी चंद्रशेखर सिंह के बयान पर विरोध जताया है. प्रदेश महासचिव राघवेंद्र भारती ने हमला बोलते हुए कहा है कि जिस तरह से राम चरितमानस पर बिहार के शिक्षा मंत्री ने विवादित बयान दिया है, पहले उनको ग्रंथों का ज्ञान होना चाहिएण् उन्हें प्राथमिक शिक्षा ग्रंथों का अध्ययन करना चाहिए.

ljp 22Scope News

उन्होंने कहा कि भारत एक ऋषि-मुनियों और संतों का देश है.

उन्होंने कहा कि जिस तरह शिक्षा मंत्री ने अपना बयान दिया है

उससे ऋषि मुनि को काफी ठेस पहुंची है. वहीं नीतीश कुमार को

अविलंब शिक्षा मंत्री के पद से हटाने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि अगर चंद्रशेखर सिंह को नहीं हटाया जाता है

तो राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के लोग उनके खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए तैयार हैं.

रिपोर्ट: राजीव/ राधा मानव

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...