शिक्षामंत्री चंद्रशेखर के समर्थन में आरजेडी ने लगाया पोस्टर


PATNA: आरजेडी ने लगाया पोस्टर रामचरितमानस पर दिए गये विवादित बयान पर घिरे शिक्षामंत्री चंद्रशेखर सिंह के समर्थन में आरजेडी आगे आई है. पटना स्थित कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर शिक्षामंत्री के बयान का समर्थन किया गया है. पोस्टर में रामचरित मानस के कुछ श्लोकों का जिक्र किया गया है. दो श्लोक ऐसे हैं जिसमें कुछ दलित,पिछड़ी और अति पिछड़ी जाति का जिक्र करते हुए उसे और बीजेपी पर सवाल उठाया गया है.

आरजेडी ने लगाया पोस्टर – बीजेपी से पूछा सवाल, कब तक 80 प्रतिशत हिंदुओं का होगा अपमान

rjd poster 1 22Scope News


पोस्टर में बीजेपी से सवाल करते हुए लिखा गया है 80 प्रतिशत हिंदुओं का अपमान कब तक सहेगा हिंदुस्तान. आरजेडी ने पोस्टर के माध्यम से यह भी बताया है कि जो लोग ब्राह्मण की सेवा लेते हैं वो पाप के भागी होते हैं. इस तरह के श्लोकों के जरिये साफ तौर पर आरजेडी ने शिक्षामंत्री के बयान का समर्थन किया है.

आरजेडी ने लगाया पोस्टर – रामचरितमानस पर सियासत पूरी तरह गरमाई

rjd poster 2 22Scope News


रामचरितमानस को लेकर बिहार की सियासत पूरी तरह गर्म है,

एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी लगातार जारी है.

बीजेपी ने शिक्षामंत्री के बयान के विरोध में एक तरह से आंदोलन छेड़ रखा है.

पूरे बिहार में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है. बीजेपी के नेता लगातार

चंद्रशेखर सिंह के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. जेडीयू ने भी

चंद्रशेखर सिंह का समर्थन नहीं किया और अपना

संदेश साफ किया है कि जेडीयू में सभी धर्मां का सम्मान होता है.

रिपोर्ट: राजीव

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...