PATNA: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर तंज कसते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के पास यात्रा का समय है लेकिन लोगों के समाधान का नहीं. नीतीश कहीं भी जा रहे हैं तो वो कहीं भी इस यात्रा में लोगों से बात नहीं कर रहे हैं ना ही मीडिया के सामने अपनी बात रख रहे.

संजय जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के क्या हालात हैं उस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है. उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री बिहार की समस्याओं को बढ़ाने का काम कर रहे हैं. बिहार में यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं. उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री पर गलत बयान देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तेरह लाख 80 हजार बोरा यूरिया बिहार में उपलब्ध कराया है, फिर किसानों को यूरिया क्यों उपलब्ध नहीं हो रहा है.
‘पूरे देश में कहीं भी प्रश्नपत्र लीक होता है तो उसमें नालंदा का नाम जुड़ा होता है’
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में कहीं भी
प्रश्न पत्र लीक होता है, पूरे देश में कहीं भी प्रश्न पत्र लीक होता है तो
उसकी जड़ें नालंदा से जुड़ी रहती है. कहा कि उत्तर प्रदेश में
प्रश्न पत्र लीक हुआ तो आरोपियों पर वहां के मुख्यमंत्री ने
उनके घरों पर बुलडोजर चलाने का आदेश दिया है.
बिहार में कई पत्र लीक मामले के आरोपी पकड़े गये
लेकिन उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई.
बिहार के छात्रों की चिंता करें सीएम और डिप्टी सीएमः संजय जायसवाल
संजय जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री
पर्यटक बनकर बिहार का भ्रमण कर रहे हैं. बिहार के छात्रों के
भविष्य की चिंता करें. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के खिलाफ
बिहार की जनता ने आंदोलन किया और सत्ता परिवर्तन कर दिया
नीतीश कुमार का भी यही हाल होगा. सातवें चरण की बहाली
के लिए बिहार के युवाओं की उम्मीद तेजस्वी यादव से है.
एनएच निर्माण में राज्य सरकार नहीं करती है सहयोगः संजय जायसवाल
मदरसा में डिग्री कॉलेज खोलने पर पर संजय जयसवाल ने कहा कि जो कॉलेज खुले हुए हैं उनमें प्रोफेसरों की कमी है उसे पहले पूरा करें. उन्होंने राज्य सरकार पर केंद्र विरोधी होने का आरोप लगाया है. उन्होंने राज्य सरकार पर राष्ट्रीय जलमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग या हवाई अड्डे बनाने की योजना पर सहयोग नहीं करती. बिहार के बराबर कई राज्य थे जो आज विकसित राज्य हो चुके हैं उदाहरण उड़ीसा जैसे राज्य है.
‘नीतीश-तेजस्वी फिर से 90 के दशक का दौर ला रहे हैं’
संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के साथ सरकार बनाकर फिर से बिहार में 90 का दौर लाया जा रहा है.
बिहार में फिर से पहले का शासन काल शुरू हो चुका है. ललन सिंह जल संसाधन मंत्री रह चुके हैं मगर अपने संसदीय क्षेत्र टाल के इलाके में जल जमाव की समस्या को ठीक नहीं कर पाए. 90 के दशक में जो हालात हो चुका था बिहार में हालत चाचा भतीजे की जोड़ी फिर कर रही है.
‘भारत जोड़ो यात्रा नहीं विष भ्रमण यात्रा है’
भारत जोड़ो यात्रा पर संजय जयसवाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा समाज को तोड़ने का काम कर रही है. भारत जोड़ो यात्रा नहीं यह विष भ्रमण यात्रा है. राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनने की खींज निकाल रहे हैं इस यात्रा में. कांग्रेस 50 सीटों का आंकड़ा 2024 में नहीं बना पाएगी.
रिपोर्ट: राजीव कमल
- Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई
- Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय समारोह में अर्पित की श्रद्धांजलि
- Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

















