Advertisement
Advertisement

तनिषा खान ने नीतीश कुमार से की शादी, सुरक्षा की लगाई गुहार

मुंगेर के नीतीश कुमार से हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली. लड़की का नाम तनिषा खान है. उसनेलड़के और उसके परिवार वालों से परेशान नहीं करने की गुहार लगाई है.

Google पर 22Scope चुनें


MUNGER: कहते हैं अपने प्यार को पाने के लिए प्रेमी जात, धर्म, दूरी कुछ नहीं देखते हैं. ऐसा ही मामला देखने को मिला है मुंगेर में जहां फरीदाबाद की मुस्लिम लड़की को मुंगेर के नीतीश कुमार से हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली. लड़की का नाम तनिषा खान है. उसने शादी करने के बाद पुलिस और परिजनों से लड़के और उसके परिवार वालों से परेशान नहीं करने की गुहार लगाई है.

tanisha 22Scope News


पिछले तीन वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग


फरीदाबाद की तनिषा खान ने बताया कि मां के मरने के बाद सौतली मां और पिता से प्रताड़ित होने के बाद उसने नीतीश कुमार के साथ शादी करने का फैसला लिया. नीतीश से उसकी मुलाकात दिल्ली में हुई. उसने बताया कि पिछले तीन वर्षों से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था. 28 अक्टूबर 2022 को दिल्ली से अकेले मुंगेर पहुंची थी. थी. 12 दिसंबर को खड़गपुर पंचवदन मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी. भागलपुर कोर्ट में 14 दिसंबर 2022 को फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट के यहां बंध पत्र भरा.

अलग- अलग धर्म होने के कारण ये दोनों डर-डर कर जी रहे हैं. लड़की के परिवार वाले ने फरीदाबाद थाना में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करवा दी है. जिसकी वजह से ये दोनों काफी भयभीत हैं और अपना ठिकाना बदलने को मजबूर हैं. तनिषा ने बताया कि मेरे पिता का नाम सलीम है और वो दवा दुकान चलाते हैं.

मां की मृत्यु होने के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली और ये दोनों मिलकर मुझे बहुत परेशान किया करते थे. तीन वर्षों तक प्रेम-प्रसंग चला जिसके बाद दोनों ने शादी का मन बना लिया. लेकिन पिता को इस बात की भनक लग गई और परिवार वालों द्वारा इनके परिवार को टॉर्चर किया जाने लगा. तनिषा ने बताया कि दिल्ली से नीतीश की मौसी के घर मुंगेर आ गई और फिर 12 दिसंबर को हिंदू धर्म अपनाकर शिव मंदिर में शादी कर ली.


‘घरवाले केस दर्ज कर परेशान कर रहे’


तनिषा ने अपने घर वालों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि अपनी मर्जी से नीतीश से शादी की है. इसलिए फरीदाबाद में रह रहे नीतीश के परिवार वालों को परेशान ना किया जाये.

Commercial Advertisment

Akshara Singh Chhath Puja Patna: क्या राजनीति में आएंगी अक्षरा सिंह?...

Akshara Singh Chhath Puja Patna: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के राजनीतिक और सांस्कृतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी...

Swati Mishra FMGE Success: कजाकिस्तान से MBBS और पहले प्रयास में...

Swati Mishra FMGE Success: जिंदगी में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता का रास्ता जरूर निकलता है।...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: पटना को मिला स्वच्छ शहर...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण में पटना को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री सम्राट...