तेजस्वी ने नहीं की शिक्षा मंत्री के बयान पर सीधी टिप्पणी
PATNA: तेजस्वी यादव ने रामचरितमानस पर बिहार के
शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर के विवादित बयान का ठीकरा भी बीजेपी पर फोड़ दिया है.
पटना में इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी साजिश रच रही है
ताकि 2024 लोकसभा चुनाव का एजेंडा सेट किया जा सके.

तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी बिहार में जाति आधारित गणना से
घबरा गई है इसलिए जनता को असली मुद्दों से भटका कर
राजनैतिक-सामाजिक विमर्श को बदलने की कोशिश कर रही है. बीजेपी पर माहौल खराब करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इसे सफल नहीं होने देगी. हालांकि तेजस्वी ने न तो शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर का नाम लिया और न ही उनके विवादित बयान पर सीधी टिप्पणी की. तेजस्वी ने कहा कि देश संविधान से चलता है और हमारा संविधान सबसे अच्छा है, वही हमारे लिए सबसे पवित्र पुस्तक है.
रामचरितमानस पर मंत्री का बयान मुद्दा नहीं, देश संविधान से चलता है- तेजस्वी
तेजस्वी ने कहा कि बयान कोई मुद्दा नहीं है. इस वक्त महंगाई और रोजगार जैसे बड़े मुद्दे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि जिन वायदों के साथ महागठबंधन की सरकार बनी है उसे वो पूरा करेगी. उन्होने कहा कि हमने दस लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही थी तो इसे पूरा भी करेंगे.
2024 लोकसभा चुनाव का एजेंडा सेट करने की कोशिश कर रही बीजेपी-तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग बीजेपी के बड़बोले नेताओं के साथ नहीं है. राज्य की जनता आज लालू यादव और नीतीश कुमार के साथ खड़ी है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी वाले पहले नीतीश कुमार के बारे में बोलते थे कि उन्हें उपराष्ट्रपति बनाया जाएगा.उसके बाद राज्यपाल बनाने की बात हुई फिर उन्हें राज्यसभा से सांसद बना केंद्रीय मंत्री बनने की बात करने लगे. उन्होने कहा कि आगे भी ईडी और दूसरी जांच एजेंसियां सक्रिए हो सकती है लेकिन वो डरने वाले नहीं हैं. सरकार मजबूती से अपना काम करती रहेगी.
रिपोर्ट: प्रणव
- Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब; निवेशकों के 10 लाख से ज्यादा आवेदन
- Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत; गुस्साई भीड़ ने लगाई आग
- Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक की गोली मारकर हत्या, दो हिरासत में

















