बीजेपी ने आठ वर्षों में आठ काम भी नहीं कियाः ललन सिंह

PATNA: बीजेपी ने आठ वर्ष में आठ काम भी नहीं किया है. जो भी योजनाएं केंद्र सरकार ने बनाई है वह सभी सिर्फ दिखावे के लिए है. यह आरोप लगाया है जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने. जनता दल यूनाइटेड प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की उज्ज्वला योजना से गरीब माताओं को कोई फायदा नहीं हुआ. केंद्र ने मु्फ्त में सिलेंडर देने काम किया तो किया लेकिन गैस उपलब्ध है कि नहीं यह सुनिश्चित नहीं किया. बल्कि पिछले आठ वर्षों में सिलेंडर की कीमतों में चार गुना वृद्धि की गई.

lalan singh jdu 2 22Scope News


आयुष्मान योजना का नहीं मिल रहा गरीबों को लाभः जेडीयू


ललन सिंह ने कहा कि आयुष्मान कार्ड के जरिये गरीबों को कोई फायदा नहीं मिल रहा. गरीबों को इलाज के लिए 5 लाख की राशि देने का वादा भी झूठा निकला. बीजेपी को बड़का झूठा पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2014 में कहा था कि दो करोड़ लोगों को हर साल नौकरी देंगे लेकिन आज वही नौजवान ठगा सा महसूस कर रहे हें. और आज 10 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी करने के लिए दूसरे प्रदेश जा रहे हैं.उन्होंने बीजेपी धार्मिक उन्माद फैलाने का भी आरोप लगाया.


बीजेपी नेता राजीव रंजन ने थामा जेडीयू का दामन

lalan singh jdu 22Scope News


बीजेपी नेता राजीव रंजन ने एक बार फिर जदयू का दामन थामा है. कर्पूरी सभागार में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार ने जदयू की सदस्यता दिलवाई.
राजीव रंजन के शामिल होने पर जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि राजीव रंजन रास्ता भटक गए थे. वे बड़का झूठा पार्टी में चले गए थे.


नीतीश में साहस है, मोदी में साहस नहींः ललन


भारतीय जनता पार्टी पर ललन सिंह ने हमला बोलते हुए कहा कि

बीजेपी के किसी भी नेता में साहस नहीं है कि वह जनता को बताए कि

8 साल में उन्होंने कौन-कौन से काम किये हैं. ललन सिंह ने केंद्र सरकार

के कई योजना पर सवाल खड़े करते हुए पूरी केंद्र सरकार को

कटघरे में खड़ा किया है और कहा है कि केंद्र सरकार

की सभी योजनाएं विफल हो गई हैं.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जो हिम्मत दिखाई है

वैसी हिम्मत नरेंद्र मोदी में नहीं है. उन्होंने कहा था कि हम

बिजली नहीं देंगे तो वोट नहीं मांगेंगे. और प्रदेश के लोगों को

बिजली उपलब्ध कराई. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को यह

कहने का साहस नहीं है कि हमने रोजगार नहीं दिया तो वोट मांगने नहीं जाएंगे.

रिपोर्ट: प्रणव

JPSC Appointment Scam: सिविल सेवा नियुक्ति घोटाले के 31 आरोपी डेढ़...

जेपीएससी प्रथम सिविल सेवा नियुक्ति घोटाले में 31 आरोपी अब तक अदालत में उपस्थित नहीं हुए। सीबीआई अदालत ने समन तामिला रिपोर्ट पर अगली...

 RSS Office Attack: पेट्रोल बम फेंकने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोडरमा...

रांची के आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार। कोडरमा में स्वर्णजयंती एक्सप्रेस से पकड़े गए, एसआईटी कर रही...

Ranchi Railway News:रांची से नई Trains की मांग तेज, राजधानी एक्सप्रेस...

कोलकाता में जेडआरयूसीसी की 106वीं बैठक में रांची से नई ट्रेनों के संचालन, राजधानी एक्सप्रेस को दैनिक करने और यात्री सुविधाओं में सुधार की...