खेल के मैदान में फंदे से लटका मिला अज्ञात युवक का शव

हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

नालंदा: खेल के मैदान- जिले में बुधवार की सुबह एक स्कूल के मैदान में संदिग्ध अवस्था मे फंदे से लटका हुआ एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. मामला जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत सोगरा स्कूल के मैदान का है. हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है.

shav1 22Scope News

लोगों ने देखा- फंदे से लटका हुआ शव

मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब आसपास के लोग मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज करने के लिए सोगरा स्कूल के मैदान पहुंचे. तब उन्हें एक युवक का शव मैदान में लगे लोहे के रेलिंग में फंदे से लटका हुआ दिखा. जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. स्थानीय लोगों की माने तो किसी ने उसकी हत्या कर शव को यहां लाकर मफलर के सहारे लोहे की रेलिंग में बांध लटका दिया है. शव की स्थिति देखने से यह प्रतीत होता है कि किसी ने हत्या कर इसे आत्महत्या देने का रूप दिया है.

shav12 22Scope News

खेल के मैदान: मामले की जांच में जुटी पुलिस

सोगरा स्कूल मैदान के ठीक सामने समाहरणालय सहित कई सरकारी कार्यालय है. मैदान में शव मिलने के बाद आसपास सनसनी फैल गई है. मौके पर पहुंची बिहार थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया. बिहार थाना अध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि युवक की पहचान में पुलिस जुट गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल शव को सदर अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखा गया है.

रिपोर्ट: रजनीश

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...