Advertisment

बिहार में सत्ता संरक्षित लूट का मॉडल चल रहा हैः सुधाकर सिंह

KHAGARIYA: पूर्व कृषिमंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार पर हमला बोलेते हुए कहा है कि बिहार में ‘न्याय का शासन नहीं-लूट का मॉडल’ बना हुआ है. उन्होंने कहा कि इस तरह से लूट खसोट किया जा रहा है कि पुलिस भी जांच में इसे नहीं पकड़ सकती. उन्होंने सत्ता पर लूट को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार में न्याय का शासन नहीं चल रहा है. बल्कि लूट का ऐसा मॉडल बना है जिसे जांचना पुलिस के बस की बात नहीं. क्योंकि लूट का मॉडल सत्त्ता संरक्षित है.

sudhakar singh 1 22Scope News


बिहार में बीजेपी की लाइन चला रही जेडीयूः सुधाकर


पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि जदयू भले ही एनडीए से अलग हो गई है

लेकिन जदयू का बीजेपी से मोह भंग नहीं हुआ है. अभी भी

बीजेपी के लाईन पर ही जदयू चल रही है. तभी तो जदयू के

मंत्री से लेकर बड़े नेता तक राम चरित मानस प्रकरण

में बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं. सुधाकर सिंह ने खगड़िया में

आयोजित किसान आक्रोश सभा में शामिल होने पहुंचे थे.

मीडिया से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार

और जडीयू के बयान से साफ होता है कि बीजेपी के एजेंडे पर ही जेडीयू काम कर रही है.

रिपोर्ट: अनिश कुमार

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...