संगोष्ठी में बोले राज्यपाल- कोयला माफियाओं पर लगे रोक

धनबाद : संगोष्ठी- कोयला भवन मुख्यालय में कोयला क्षेत्र की चुनौती और अवसर विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने संबोधित करते हुए कहा कि मुझे खान मंत्री के रूप में बाजपेयी सरकार में काम करने का मौका मिला. इस क्षेत्र में काम करने वाले कर्मियों को नियमित प्रशिक्षण जरूरी है. कोयला चोरी की खबरों पर चिंता जताते हुए कहा कि समझ में नहीं आता की इसपर रोक क्यों नहीं लग पा रही है. कोयला माफियाओं पर स्थाई रूप से रोक लगाना जरूरी है.

संगोष्ठी: सेफ्टी मेजर पर ध्यान दें कोल कंपनियां

राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि सही नीति, निवेश के कुशल साधनों का समुचित उपयोग करके कोयला उद्योग को आगे ले जाया जा सकता है. माइनिंग का काम काफी जोखिम भरा है. सेफ्टी मेजर पर कोयला कंपनिया ध्यान दें. अवैध खनन में लोगों की जान जाना दुखद है. उन्होंने अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन से अपील की. क्योंकि राष्ट्र की संपत्ति राष्ट्र के विकास के लिए होती है, उसे बचाएं.

ramesh bais 22Scope News

माइनिंग मैनेजर को मिले सुरक्षा- पीएन सिंह

इससे पहले बीसीसीएल के राष्ट्रीय सेमिनार को सांसद पीएन सिंह ने संबोधन किया. सांसद पीएन सिंह ने राज्यपाल रमेश बैस से कोयला चोरी रोकने, कोयला उद्योग को बचाने एवं माइनिंग मैनेजर को सुरक्षा देने की मांग की. उन्होंने यहां की गिरती विधि व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की.

संगोष्ठी: इंडियन माइन मैनेजर एसोसिएशन और बीसीसीएल का ज्वाइंट प्रोग्राम

बता दें कि इंडियन माइन मैनेजर एसोसिएशन के 100 वर्ष पूरे होने तथा बीसीसीएल के 50 साल पूरे होने पर संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दो दिनों तक चलने वाली यह इंडियन माइन मैनेजर एसोसिएशन और बीसीसीएल का ज्वाइंट प्रोग्राम है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...

Ranchi Bike Theft:रांची में Police की बड़ी लापरवाही, चोरी की बाइक...

रांची के रिम्स से चोरी हुई बाइक सुजाता चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ी, लेकिन सत्यापन के बजाय 9 हजार का चालान काटकर चोर...

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment:झारखंड सहायक आचार्य भर्ती में बड़ा अपडेट, 218...

 झारखंड माध्यमिक सहायक आचार्य नियुक्ति में अनुशंसित 877 अभ्यर्थियों में 218 की डिग्री निजी विश्वविद्यालयों से है। प्रमाण पत्रों की दोबारा जांच होगी।Jharkhand Assistant...