बिजली विभाग के ऊर्जा मेले में लोगों की समस्याओं का हुआ निदान

निरसा (धनबाद) : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा निरसा में ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और काफी हद तक लोगों की समस्याओं का निदान किया गया.

एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने बताया मुख्य उद्देश्य

बिजली विभाग निरसा एक्जीक्यूटिव इंजीनियर क्षेत्र मोहन हेसा ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया है. इस आयोजित मेले का मुख्य उद्देश्य यह है कि बिजली संबंधित जितनी भी समस्या है उनका समाधान किया जाए. मेले में विभागीय स्टॉल लगाया गया है जिससे लोगों का समाधान किया जा रहा है.

bijli1 22Scope News

बिजली: सभी पंचायत में होगा मेले का आयोजन

उन्होंने लोगों से अपील की कि बकाया बिजली बिल का राशि समय पर भुगतान करें. प्रत्येक माह की 10 तारीख एवं 21 तारीख को इस मेले का आयोजन सभी पंचायत में किया जाएगा. साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से संपर्क करके स्थान चयनित कर इस प्रकार के कैम्प लगाए जाएंगे और जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

रिपोर्ट: संदीप कुमार शर्मा

LNMU PAT 2024 Protest: इंटरव्यू और नामांकन में देरी से अभ्यर्थी...

LNMU PAT 2024 Protest, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में PAT-2024 की प्रक्रिया में लगातार हो रहे विलंब और छात्रों के भविष्य को...

Jharkhand Coal Belt: CISF की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध कोयला...

Jharkhand Coal Belt, धनबाद: झारखंड के कोयला क्षेत्रों में सितंबर 2026 के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सुरक्षा और कार्रवाई के मोर्चे...

Yogendra Sao Action: योगेंद्र साव के खिलाफ फिर खुला मोर्चा, JMM...

Yogendra Sao Action, रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच विवाद एक बार फिर चर्चा...