बिजली की आंख मिचौली से परेशान लोगों ने विभाग के कार्यालय का किया घेराव

सासाराम : खबर सासाराम से है जहां बिजली की आंख मिचौली से परेशान लोगों ने बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया। सासाराम के नुरन गंज इलाके के लोग बिजली की आंख मिचौली से परेशान है। रात रात भर बिजली नहीं रहती है। ऐसे में इस भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसी के खिलाफ आज मोहल्ले के लोग एकत्र हुए और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिजली ऑफिस के सामने जमकर नारेबाजी की। बिजली विभाग के खिलाफ इन लोगों ने अपना गुस्सा दिखाया।

पिछले कई दिनों से लगातार बिजली नहीं रहने से वह लोग परेशान हैं – मोहल्ले के लोग

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार बिजली नहीं रहने से वह लोग परेशान हैं। रात-रात भर बच्चे सो नहीं रहे हैं। ऐसे में बच्चों को लेकर भी कुछ लोग बिजली विभाग के कार्यालय पर पहुंच गए। इतना ही नहीं बिजली विभाग के मुख्य गेट को जाम कर दिया एवं जब बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मी कार्यालय पहुंचे, तो उन लोगों को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। बिजली विभाग के कर्मियों को गेट पर ही रोक दिया गया है।

Sasaram Bijili Chori 1 22Scope News

पिछले कुछ दिनों से पूरे शहर में बिजली के लिए त्राहिमाम की स्थिति है

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पूरे शहर में बिजली के लिए त्राहिमाम की स्थिति है। पावर कट से लोग परेशान है। एक घंटा भी सामान्य रूप से लगातार बिजली नहीं रह रही है। लोगों के हंगामा को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का काम कर रही है। लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Sasaram Bijili Chori 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : ठनका गिरने से महिला की मौत, मासूम घायल, प्राकृतिक आपदा ने उजाड़ा परिवार

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...