Advertisement
Advertisement
Advertisement

एनटीपीसी पकरी बरवाडी में केंद्रीय सचिव ने किया निरीक्षण

हजारीबाग : देश की महारत्न कंपनी एनटीपीसी पकरी बरवाडी कोयला खनन परियोजना का केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव आलोक कुमार एवं संयुक्त सचिव पियूष सिंह ने दौरा किया. इस दौरे में सबसे पहले दोनों अधिकारियों ने बानादाग रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया, जहां से देशभर के थर्मल पावर प्लांट में कोयला सप्लाई की जाती है.

ntpc1 3 22Scope News

विभिन्न विकास कार्यों का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान सचिव ने विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से बातचीत कर आगे की प्लान को जाना. इस दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमें बढ़ती ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करना होगा. बानादाग रेलवे साइडिंग का निरीक्षण करने के बाद वे दोनों कोल माइंस पहुंचे जहां उन्होंने झारखंड के साथ-साथ देश का नाम रोशन करने वाली महिला डंपर ड्राइवरों से मुलाकात की और उनके कार्यों के बारे में जाना.

ntpc12 22Scope News

दोनों अधिकारियों ने माइंस का भी किया निरीक्षण

ऊर्जा सचिव ने महिला डंपर ड्राइवरों के बेहतरीन कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सब समाज के लिए एक उदाहरण है. डंपर ड्राइवरों से मुलाकात के बाद दोनों अधिकारियों ने माइंस का भी निरीक्षण किया और उसकी विभिन्न बारीकियों को बखूबी समझा. निरीक्षण कार्य संपन्न करने के बाद वे एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना की ऑफिस सिकरी पहुंचे, जहां उन्होंने एनटीपीसी के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ पौधारोपण कर परिसर का जायजा लिया.

ntpc1234 22Scope News

एनटीपीसी: ये अधिकारी भी रहे मौजूद

इस दौरे में ऊर्जा सचिव एवं संयुक्त सचिव के अलावा एनटीपीसी के डायरेक्टर कमर्शियल चंदन कुमार मंडल, डायरेक्टर प्रोजेक्ट उज्जवल कांति भट्टाचार्य, क्षेत्रीय निदेशक पार्था मजूमदार के अलावे पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक शिवम श्रीवास्तव एवं कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

रिपोर्ट: शशांक शेखर

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...