दानापुर: बालू से लदे दो नाव टकराया, दर्जनों मजदूर डूबे

दानापुर (पटना) : मनेर के रामपुर में एक बार फिर नाव हादसा हुआ. बालू से लदे दोनों नाव आपस में टकरा गया. घटना के दौरान मजदूरों से भरी एक नाव गंगा नदी में समा गया. बताया जाता है कि अवैध बालू से नाव भरी थी. यह हादसा अहले सुबह में हुई. हालांकि इस घटना की पुष्टि प्रशासन ने अभी तक नहीं की है.

बालू से लदे नाव पर सवार सभी मजदूर लापता

नाव पर सवार एक दर्जन मजदूर पानी में डूब गये. जो लापता बताये जा रहे हैं. ग्रामीणों के मुताबिक रामपुर दियारा के सोन नदी में दो नावों के बीच रविवार की अहले सुबह सोन नदी में टक्कर हुई है. नाव पर सवार सभी मजदूर लापता बताये जा रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार लापता मजदूर सारण जिले के छपरा के रहने वाले हैं.

boat accident1 22Scope News

30 दिसंबर को भी हुआ था हादसा

बता दें कि मनेर थाना क्षेत्र के सुअर मरवा, पतीला, चौरासी और बिहटा इलाके में नावों के जरिये बालू का अवैध खनन किया जा रहा है. सूचना के बाद भी प्रशासन इस मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है. जिस वजह से आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं. गौरतलब है कि 30 दिसंबर को भी महावीर टोला घाट के पास बालू लदे एक नाव नदी में डूब गयी थी. इस घटना में कई मजदूर डूबने के चलते लापता हो गये थे.

रिपोर्ट: गौरव कुमार

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...