जानिये झारखंड में नक्सली बंदी का कैसा रहा असर

रांची : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों द्वारा रविवार को आहूत एक दिवसीय झारखंड बंद का राज्य में मिलाजुला असर देखा जा रहा है. जबकि मनोहरपुर में असरदार रहा. बंद के दौरान अग्शिमन वाहन, दुग्ध वाहन, बराती वाहन, दवा दुकान सहित आवश्यक चीजों को मुक्त रखा गया. व्यापारिक प्रतिष्ठानों, पेट्रोल पंप आदि के अलावा रविवारीय साप्ताहिक हाट पूरी तरह से बंद है.

झारखंड की राजधानी रांची की बात करें तो यहां बंदी का असर नहीं है. हालांकि रांची आसपास इलाकों में बंदी का असर देखा जा रहा है. दूरदराज के यात्री एवं मालवाहक वाहनों का परिचालन बाधित रहने से आम लोग काफी परेशान रहे. वहीं बंद को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन विधि व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही.

av homkar 22Scope News

नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई- आईजी अभियान एवी होमकर

आईजी अभियान एवी होमकर ने जानकारी देते हुए बताया कि नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस, जैप, सीआरपीएफ के द्वारा निर्णायक लड़ाई छेड़ी गई है. उसी क्रम में जो माओवादियों के गढ़ थे चाहे बूढ़ा पहाड़ हो या पारसनाथ का क्षेत्र हो बुलबुल का इलाका हो उनसभी क्षेत्रों से माओवादियों को लगभग खदेड़ दिया गया है.

15 लाख के इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी का विरोध

बता दें कि भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी मेंबर 15 लाख के इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के विरोध में आज नक्सलियों ने बंद बुलाया है. बंदी को लेकर धनबाद में भी पुलिस विभाग और रेलवे अलर्ट पर है. गिरिडीह बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस की ओर से विशेष अस्थाई कैंप तैयार किया गया है. जहां सशस्त्र पुलिस के जवान को तैनात किया गया है.

झारखंड: सीमावर्ती इलाकों में पूरी तरह से मुस्तैद जवान

धनबाद एएसपी संजीव कुमार ने बताया कि जिले में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है. सभी सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है. किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस तैयार है.

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...