सिवान में जहरीली शराब पीने से बढ़ा मौत का आंकड़ा

5 लोगों की हुई मौत, 7 लोगों का चल रहा इलाज

अब तक 12 लोगों की हुई गिरफ्तारी

सिवान: जिले के लकडी नवीगंज ओपी क्षेत्र के बाला गांव में रविवार की रात जहरीली शराब पीने से पहले तो चार लोगों की मौत की सूचना मिली थी और दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती हैं. लेकिन मौत का आंकड़ा एक से बढ़कर सोमवार को पांच हो गया है. वहीं सात लोगों का अभी इलाज चल रहा है.

जहरीली शराब : डीएम अमित कुमार पांडे ने जारी किया विज्ञप्ति

अभी तक मृतकों में जनक बीन, धुरेन्द्र माझी, राजेश प्रसाद, पड़ौली निवासी लछन देव राम है. इस मामले में डीएम अमित कुमार पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बाला गांव में कुछ लोगों के अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण सूचना प्राप्त हुई. सभी को सदर अस्पताल लाया जा रहा था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत रास्ते में हो गई, जबकि पटना जाने के क्रम में दो लोगों की मौत हो गई.

mout1 2 22Scope News

संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

सभी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की बात कही जा रही है. पोस्टमार्टम कराया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा. अनुमंडल प्रशासन घटनास्थल पर कैंप कर रही है. अभी तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है.

जहरीली शराब : परिजनों ने ये बताया

वही सदर अस्पताल पहुंचे पीड़ितों के परिजनों ने बताया कि सभी ने रविवार की शाम शराब का सेवन किया था. घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार और पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार सहित आसपास के थाना के पदाधिकारी बाला गांव पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए. इधर, सदर अस्पताल प्रशासनिक छावनी में तब्दील हो गया. सदर अस्पताल में मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही है.

रिपोर्ट: विजय कुमार

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...

Magadh Mahila College Science Block:  CM सम्राट चौधरी का छात्राओं को...

Magadh Mahila College Science Block: बिहार में छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...