JSSC CGL Paper Leak: JSSC CGL पेपर लीक जांच में नया खुलासा, परीक्षा से एक दिन पहले Hotel में अभ्यर्थियों को रटाया गया पेपर

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी की जांच में नया खुलासा हुआ है। परीक्षा से एक दिन पहले दुग्धा के होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटाए जाने का दावा सामने आया है।


JSSC CGL Paper Leak रांची: रांची में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के दौरान नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि परीक्षा से एक दिन पहले 19 सितंबर 2024 को चंद्रपुरा के पास दुग्धा कोलवासरी स्थित न्यू बसंत बहार होटल में कुछ अभ्यर्थियों को ठहराया गया था। आरोप है कि होटल में उन्हें परीक्षा का पेपर रटवाया गया था।

इस जानकारी के सामने आने के बाद मंगलवार को पुलिस की टीम होटल पहुंची और वहां के रिकॉर्ड तथा रजिस्टर की जांच की। पुलिस होटल से रजिस्टर, आधार कार्ड की प्रतियां और अन्य जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले गयी है। अब जांच एजेंसी होटल में ठहरे अभ्यर्थियों और कमरे बुक कराने वाले व्यक्ति के बीच संपर्क की पड़ताल कर रही है।

JSSC CGL Paper Leak:परीक्षा से एक दिन पहले चार कमरे बुक कराने का मामला

सूत्रों के अनुसार 18 सितंबर 2024 को न्यू बसंत बहार होटल में एस-2, एस-3, एस-4 और एस-5 कमरे बुक कराये गये थे। 19 सितंबर को इन कमरों में अभ्यर्थियों के पहुंचने की बात सामने आयी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन कमरों में कौन-कौन से अभ्यर्थी ठहरे थे और उन्हें परीक्षा से पहले क्या जानकारी दी गयी।

पुलिस अब होटल के दस्तावेजों के आधार पर कमरों की बुकिंग कराने वाले व्यक्ति और वहां ठहरे अभ्यर्थियों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अभ्यर्थियों के संपर्क में कौन-कौन लोग थे।

JSSC CGL Paper Leak:होटल के रिकॉर्ड और आधार की कॉपी पुलिस ने कब्जे में ली

होटल मैनेजर चंदन सिंह के अनुसार मामला करीब दो साल पुराना है। इसलिए रजिस्टर देखे बिना यह बताना मुश्किल है कि उस समय कमरे किसके नाम पर बुक किये गये थे और उनमें कौन लोग ठहरे थे। पुलिस रजिस्टर और पहचान से जुड़े दस्तावेज अपने साथ ले गयी है।

जांच का अहम बिंदु यह है कि परीक्षा से ठीक एक दिन पहले अभ्यर्थियों को होटल में क्यों ठहराया गया था। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि होटल में रहने के दौरान उन्हें परीक्षा से जुड़ी कौन-कौन सी जानकारी उपलब्ध करायी गयी।


Key Highlights

  • JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी की जांच में होटल कनेक्शन सामने आया।

  • परीक्षा से एक दिन पहले दुग्धा के होटल में चार कमरे बुक होने की जानकारी मिली।

  • अभ्यर्थियों को पेपर रटाए जाने के आरोप की जांच की जा रही है।

  • पुलिस ने होटल का रजिस्टर और आधार कार्ड की प्रतियां कब्जे में लीं।

  • CID ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


JSSC CGL Paper Leak:CID ने भी तेज की जांच, दो और आरोपी गिरफ्तार

सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच भी जारी है। सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में अब तक गिरफ्तार 13 अप्राथमिकी अभियुक्तों, फरार आरोपियों और अहम गवाहों के बयानों के आधार पर जांच एजेंसी मामले की कड़ियां जोड़ रही है।

अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एसआईटी की टीमें कोलकाता, गोरखपुर, पटना, बिहटा और आसनसोल तक साक्ष्य जुटा रही हैं। जांच में बीटीएस डंप मिलान, बैंक खातों की जांच यानी मनी ट्रेल और डिलीटेड डिजिटल डेटा का मिलान किया जा रहा है।

इधर, सीआईडी ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के सीजीएल परीक्षा में सफल होने की जानकारी सामने आयी है। परीक्षा की तकनीकी और नोडल एजेंसी से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। एजेंसी संचालक मिथिलेश सिंह अभी सीआईडी की गिरफ्त से बाहर है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संबंधित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

 

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...