सीटेट परीक्षा सेंटर में लगी आग, छात्रों का हंगामा

PATNA: पटना स्थित टेक्नोपार्क परीक्षा सेंटर पर सीटेट की परीक्षा के दौरान भीषण आग लग गई. आग लगने के कारण सेंटर में अफरा- तफरी का माहौल हो गया. परीक्षा केंद्र में करीब 100 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे. इस घटना के बाद सभी छात्रों को सेंटर से आनन-फानन में निकाला गया. काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. बताया गया कि शॉर्ट सर्किट के बाद सिस्टम में आग लगी जिसके बाद वह फैलती चली गई. हालांकि इस घटना में एक भी परीक्षार्थी हताहत नहीं हुआ. प्रबंधक ने पहली पाली की परीक्षा को रद्द कर दिया.

ctet hungama 2 22Scope News

सीटेट: दोनों पालियों की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों का हंगामा

ctet hungama 22Scope News

सेंटर में आग लगने के बाद परीक्षा प्रबंधक ने एक पाली की परीक्षा

रद्द कर दी लेकिन छात्रों ने दोनों पालियों में परीक्षा रद्द करने की मांग की है.

इसको लेकर छात्रों ने सेंटर में जमकर हंगामा किया.

परीक्षार्थियों का कहना है कि सीबीएसई आज की परीक्षा में

दोनों पेपर को रद्द करके 8 फरवरी तक परीक्षा ले, या नई तारीख की घोषणा कर दे.
हंगामा को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई है और परीक्षार्थियों को समझाने बुझाने में जुटी हुई है फिलहाल एग्जामिनेशन सेंटर पर मौजूद अधिकारी परीक्षा नियंत्रक से बात कर आगे की कार्रवाई की बात परीक्षार्थियों को कह रहे हैं.

रिपोर्ट: चंदन

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...