चालक की हत्या: सरस्वती पूजा का चंदा नहीं देने पर की हत्या

NAVADA: नवादा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक चालक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने सरस्वती पूजा का चंदा नहीं दिया. मामला नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव का है. घटना के बारे में बताया गया कि जुगाड़ गाड़ी चलाने वाले एक युवक से एक हजार रुपये चंदा की मांग की गई. चंदा नहीं देने पर कहासुनी होने लगी जिसके बाद चंदा मांगने वाले ने गुस्से में युवक की पिटाई कर दी जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

navada hatya 22Scope News

चालक की हत्या: एक हजार रुपए सरस्वती पूजा के नाम पर चंदा मांगा

मृतक युवक की पहचान लखन राजवंशी के 26 वर्षीय पुत्र रविंद्र राजवंशी के रूप में किया गया है. मृतक सिरदला थाना क्षेत्र के आशाबीघा गांव का रहने वाला है. बताया गया कि विजयपुर गांव के समीप जुगाड़ गाड़ी को रोकाकर करीब 12 से 15 की संख्या में रहे लोगों ने एक हजार रुपए सरस्वती पूजा के नाम पर चंदा मांगा. जुगाड़ गाड़ी चलाने वाले मृतक रविन्द राजवंशी से कहासुनी होने लगी.

गुस्साए लोगों ने चंदा नहीं देने पर कर दी चालक की पिटाई

उसी दौरान चंदा मांगने वाले लोग गुस्से में आ गए और

जुगाड़ गाड़ी चलाने वाले चालक की पिटाई शुरू कर दी

पिटाई से बेसुध रविन्द्र को तुरंत सदर अस्पताल लाया गया

जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौत की जानकारी मिलते ही

आनन-फानन में नवादा पुलिस सदर अस्पताल पहुंची.

सदर अस्पताल में ड्यूटी में रहे एएसआई भोला प्रसाद ने

बताया कि चंदा को लेकर विवाद हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट: निखिल रायजादा

JSSC Teacher Merit List: संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट कमीशन को...

 झारखंड स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा की संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट जेएसएससी ने फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को सौंप दी। 4 अक्टूबर से रोज सुनवाई...

Pitru Paksha 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। 15 दिनों तक श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान होंगे। 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ पितृपक्ष समाप्त...

JSCA Stadium: भारत-वेस्टइंडीज T20 में सिर्फ 3800 पास, VIP और संस्थाओं...

रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच होगा। इस बार करीब 3800 कॉम्प्लिमेंट्री पास बांटने की तैयारी है।JSCA Stadium रांची:...