Dhanbad Jharia Violence: जेएलकेएम नेता बनाम हाइवा मालिक, आत्मदाह का प्रयास और पुलिस लाठीचार्ज

धनबाद के झरिया में JLKM नेता और हाइवा मालिक के बीच झड़प, आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और सड़क जाम हुआ।


Dhanbad Jharia Violence : भौंरा ओपी क्षेत्र के परसियाबाद मोड़ पर गुरुवार रात हाइवा मालिक और पूर्व वार्ड पार्षद शिव कुमार यादव और JLKM झरिया प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक महतो के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। झड़प के बाद इलाके में करीब तीन घंटे तक सड़क जाम और हंगामा देखने को मिला। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

घटना के दौरान एक JLKM समर्थक डिस्को महतो ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। जाम और हिंसा के कारण कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप रही।


Key Highlights:

  • धनबाद के झरिया, भौंरा ओपी क्षेत्र में JLKM नेता और हाइवा मालिक के बीच हिंसक झड़प

  • विवाद के दौरान कार्तिक महतो का दायां हाथ टूट गया

  • आक्रोशित भीड़ के बीच एक JLKM समर्थक ने आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने रोक दिया

  • भौंरा मुख्य सड़क पर तीन घंटे तक जाम, कोयला ट्रांसपोर्टिंग प्रभावित

  • पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया, कुछ महिलाओं को चोटें आईं

  • मामले की जांच के लिए सिंदरी अनुमंडल पुलिस सक्रिय, आरोपी फरार


Dhanbad Jharia Violence

जख्मी JLKM नेता कार्तिक महतो ने बताया कि भौंरा क्षेत्र में हाइवा वाहनों से लगातार प्रदूषण और कीचड़ की समस्या बनी रहती है। गुरुवार को सड़क पर पानी छिड़कने के बाद एक हाइवा से कीचड़ उछलकर लोगों पर गिरा। जब महतो ने चालक को वाहन रोकने को कहा तो उसने हाइवा संचालक शिव कुमार यादव को सूचना दी। इसके कुछ देर बाद शिव कुमार यादव और उनके सहयोगी लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और हमला कर दिया, जिसमें कार्तिक महतो का दायां हाथ टूट गया। शिव कुमार यादव ने आरोपों को खारिज करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Dhanbad Jharia Violence

घटना की सूचना पर सिंदरी अनुमंडल के कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया, जिसमें कुछ महिलाओं को चोटें आई। कार्तिक महतो को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जबकि हमले के आरोपी फरार हैं।

जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर सत्यम कुमार ने बताया कि मारपीट के बाद एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की थी जिसे रोक लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...