जियो ने किया नॉर्थ ईस्ट के सभी 6 राज्यों में ट्रू 5जी लॉन्च

नई दिल्ली : उत्तर पूर्व में चीनी सीमा पर रिलायंस जियो का ट्रू 5जी पहुंच गया है. टेलीकॉम के नॉर्थ ईस्ट सर्कल के सभी 6 राज्यों की राजधानियों को जियो ने ट्रू 5जी नेटवर्क से कनेक्ट कर दिया है.

अरुणाचल प्रदेश का ईटानगर, मणिपुर का इम्फाल, मेघालय का शिलांग, मिजोरम का आइजोल, नागालैंड के कोहिमा और दीमापुर और त्रिपुरा का अगरतला अब जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ गए हैं. 27 जनवरी से 6 राज्यों 7 शहरों मं जियो उपयोगकर्ताओं को जियो वेलकम ऑफर दिया जाएगा. ऑफर के तहत यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps+ की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा.

jio1 3 22Scope News

देश की सुरक्षा की दृष्टि से ये इलाका बेहद अहम

नॉर्थ ईस्ट सर्कल में दूर दराज के क्षेत्र तो है ही, देश की सुरक्षा की दृष्टि से भी यह इलाका बेहद अहम है. जियो ने सर्कल के सभी 6 राज्यों को ट्रू 5जी से जोड़ कर सर्कल का सबसे बड़ा रोलआउट किया है. कंपनी का दावा है कि दिसंबर 2023 तक नॉर्थ ईस्ट सर्कल के सभी शहरों और सभी तालुका में जियो ट्रू 5जी सर्विस मुहैया करा दी जाएगी.

jio12 22Scope News

जियो: नॉर्थ-ईस्ट सर्कल बना डिजिटल

इस मौके पर जियो प्रवक्ता ने कहा, “जियो आज से नॉर्थ-ईस्ट सर्कल के सभी छह राज्यों में ट्रू 5जी सेवाओं की शुरुआत करते हुए गर्व महसूस कर रहा है. यह उन्नत तकनीक पूर्वोत्तर के लोगों के लिए विशेष रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र में अपने विश्वसनीय वायरलेस नेटवर्क के साथ महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी. इसके अतिरिक्त, यह कृषि, शिक्षा, ई-गवर्नेंस, आईटी, एसएमई, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग और कई अन्य क्षेत्रों को भी बढ़ावा देगी. जियो ट्रू 5जी अपने बीटा लॉन्च के 4 महीने से भी कम समय में 191 शहरों में पहुंच चुका है. हम नॉर्थ-ईस्ट सर्कल को डिजिटल बनाने में राज्य सरकारों के सहयोग के लिए उनके आभारी हैं.”

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...

Jamshedpur Gold Robbery: 36 करोड़ की सोना लूट में समस्तीपुर के...

जमशेदपुर के केनरा बैंक में 36 करोड़ की सोना लूट मामले में समस्तीपुर के प्रियदर्शी उर्फ दर्शन पर झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये...

Jharkhand Panchayat Election: चुनाव से पहले 658 करोड़ अटके, 2.50 करोड़...

 झारखंड में पंचायत चुनाव से करीब छह माह पहले 658 करोड़ रुपये की राशि गाइडलाइन के अभाव में अटकी है। 4,423 पंचायतों के 2.50...